Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

परेश रावल को लेकर उठी अटकलों पर प्रियदर्शन की प्रतिक्रिया

'बाबू भैया' के फिल्म में न होने की खबर सुनकर फैंस काफी निराश हो गए थे। हालांकि अब निर्देशक प्रियदर्शन ने इन वायरल दावों पर प्रतिक्रिया देकर स्थिति साफ कर दी है।

25 May 2026

परेश रावल को लेकर उठी अटकलों पर प्रियदर्शन की प्रतिक्रिया

अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी 3' एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने फिल्म से दोबारा किनारा कर लिया है और 15 प्रतिशत ब्याज के साथ अपनी साइनिंग अमाउंट भी लौटा दी है। 'बाबू भैया' के फिल्म में न होने की खबर सुनकर फैंस काफी निराश हो गए थे। हालांकि अब निर्देशक प्रियदर्शन ने इन वायरल दावों पर प्रतिक्रिया देकर स्थिति साफ कर दी है।

बातचीत में प्रियदर्शन ने कहा, "मुझे इसकी जानकारी नहीं है।" निर्देशक के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि परेश रावल के फिल्म छोड़ने की खबरें महज अफवाह हैं। वहीं एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरें दरअसल करीब एक साल पुरानी हैं, जिन्हें अब दोबारा फैलाया जा रहा है।

इससे पहले परेश रावल भी फिल्म को लेकर उठे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। उन्होंने एक बातचीत में कहा था कि इस पूरे मामले का उनके और प्रियदर्शन के रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ा है। अभिनेता के मुताबिक, "ऐसे रिश्ते खराब नहीं होते, बल्कि इससे हमारा रिश्ता और मजबूत हुआ है।" ऐसे में अब साफ माना जा रहा है कि परेश रावल 'हेरा फेरी 3' का हिस्सा बने रहेंगे और एक बार फिर अपने मशहूर किरदार 'बाबू भैया' से दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


परेश रावल को लेकर उठी अटकलों पर प्रियदर्शन की प्रतिक्रिया
'बाबू भैया' के फिल्म में न होने की खबर सुनकर फैंस काफी निराश हो गए थे। हालांकि अब निर्देशक प्रियदर्शन ने इन वायरल दावों पर प्रतिक्रिया देकर स्थिति साफ कर दी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News