Please wait

प्रियंका और चव्हाण ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते प्रियंका गांधी और नांदेड़ से चुनकर आए रवींद्र चव्हाण ने शपथ ली।

28 Nov 2024

प्रियंका और चव्हाण ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली

नई दिल्ली। केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र से उपचुनाव जीतीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण की। शपथ लेने के बाद प्रियंका गांधी को राहुल गांधी ने गले लगाया। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते प्रियंका गांधी और नांदेड़ से चुनकर आए रवींद्र चव्हाण ने शपथ ली।

प्रियंका ने हिंदी और रविंद्र ने मराठी में शपथ ली। दोनों के शपथ लेने के बाद प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्ष ने संभल और अडाणी के मुद्दे पर हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद सदन की कार्यवाही को अपराह्न 12:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रियंका और चव्हाण ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते प्रियंका गांधी और नांदेड़ से चुनकर आए रवींद्र चव्हाण ने शपथ ली।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News