Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मेट गाला 2025 में प्रियंका चोपड़ा ने सबके सामने निक जोनस को किया किस

वहीं, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी ने रेड कार्पेट पर अपने बेहद रोमांटिक अंदाज से सबका ध्यान खींचा।

06 May 2025

मेट गाला 2025 में प्रियंका चोपड़ा ने सबके सामने निक जोनस को किया किस

दुनियाभर में 'मेट गाला 2025' की चर्चा जोरों पर है। यह प्रतिष्ठित फैशन इवेंट हर साल ग्लैमर और स्टाइल का जलवा बिखेरता है और इस बार भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। खास बात यह रही कि इस बार शाहरुख खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी ने पहली बार इस अंतरराष्ट्रीय इवेंट में शिरकत की, जिससे बॉलीवुड की मौजूदगी और भी खास बन गई। वहीं, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी ने रेड कार्पेट पर अपने बेहद रोमांटिक अंदाज से सबका ध्यान खींचा।

'मेट गाला 2025' में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की एंट्री ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे इवेंट में साथ एंट्री करते नजर आ रहे हैं। प्रियंका और निक ने इस बार क्लासिक रेट्रो लुक चुना, जो ब्लैक एंड व्हाइट थीम में बेहद खूबसूरत लग रहा था। रेड कार्पेट पर पहुंचते ही दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और किस किया, जिससे वहां मौजूद लोगों की निगाहें उन्हीं पर टिक गईं। प्रियंका और निक का ये रोमांटिक अंदाज फैशन के साथ-साथ प्यार की मिसाल भी बन गया है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के 'मेट गाला 2025' लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस वायरल वीडियो के बाद फैन्स कमेंट्स की झड़ी लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "वाह वाह, रामजी...", तो वहीं दूसरे ने कहा, "प्रियंका और निक दोनों का फैशन सुपरहिट है।" एक और फैन ने लिखा, "मेट गाला में दोनों का लुक बेहद आकर्षक लग रहा है।" फैन्स के इस प्यार और तारीफों ने साबित कर दिया कि प्रियंका-निक की जोड़ी न सिर्फ रील, बल्कि रियल लाइफ में भी सुपरहिट है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मेट गाला 2025 में प्रियंका चोपड़ा ने सबके सामने निक जोनस को
वहीं, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी ने रेड कार्पेट पर अपने बेहद रोमांटिक अंदाज से सबका ध्यान खींचा।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News