Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

'द ब्लफ' के दमदार पोस्टर में दिखा प्रियंका चोपड़ा का दमदार अवतार

इसके साथ ही प्रियंका ने फिल्म से अपनी पहली झलक भी शेयर की है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इस फिल्म का निर्माण रूसो ब्रदर्स ने मिलकर किया है, जबकि निर्देशन की कमान फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने संभाली है।

08 Jan 2026

'द ब्लफ' के दमदार पोस्टर में दिखा प्रियंका चोपड़ा का दमदार अवतार

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाराणसी’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों को एक बड़ा सरप्राइज देते हुए अपनी आगामी इंटरनेशनल फिल्म 'द ब्लफ' का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही प्रियंका ने फिल्म से अपनी पहली झलक भी शेयर की है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इस फिल्म का निर्माण रूसो ब्रदर्स ने मिलकर किया है, जबकि निर्देशन की कमान फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने संभाली है।

'द ब्लफ' की कहानी 18वीं सदी की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा एर्सेल बॉडेन नाम के किरदार में नजर आएंगी। जारी किए गए पोस्टर में प्रियंका का बेहद खतरनाक और दमदार अवतार देखने को मिल रहा है। हाथ में तलवार लिए उनका लुक किसी जांबाज़ योद्धा या खूंखार समुद्री डाकू जैसा प्रतीत होता है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म कुख्यात समुद्री डाकू 'ब्लड मैरी' से प्रेरित है, जो कहानी को और भी रोमांचक बनाती है।

प्रियंका के इस नए अवतार पर फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "सचमुच तबाही मचाने के लिए तैयार है," वहीं दूसरे ने कहा, "वाह, ये तो जबरदस्त है!" सोशल मीडिया पर लोग प्रियंका को इस दमदार प्रोजेक्ट के लिए बधाई भी दे रहे हैं। 'द ब्लफ' 25 फरवरी, 2026 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'द ब्लफ' के दमदार पोस्टर में दिखा प्रियंका चोपड़ा का दमदार अ
इसके साथ ही प्रियंका ने फिल्म से अपनी पहली झलक भी शेयर की है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इस फिल्म का निर्माण रूसो ब्रदर्स ने मिलकर किया है,





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News