Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ऑस्कर 2026 में प्रियंका चोपड़ा निभाएंगी खास भूमिका

अकादमी द्वारा जारी सूची के अनुसार, प्रियंका इस साल ऑस्कर समारोह में प्रेजेंटर के रूप में पुरस्कार प्रदान करेंगी। ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका की इस उपलब्धि से भारतीय प्रशंसकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

06 Mar 2026

ऑस्कर 2026 में प्रियंका चोपड़ा निभाएंगी खास भूमिका

प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन करने जा रही हैं। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार समारोह ऑस्कर पुरस्कार 2026 के लिए प्रेजेंटर्स की सूची जारी कर दी गई है, जिसमें प्रियंका का नाम भी शामिल है। खास बात यह है कि वह इस बार हॉलीवुड के दिग्गज सितारों रॉबर्ट डाउनी जूनियर और ऐनी हैथवे के साथ मंच शेयर करती नजर आएंगी।

अकादमी द्वारा जारी सूची के अनुसार, प्रियंका इस साल ऑस्कर समारोह में प्रेजेंटर के रूप में पुरस्कार प्रदान करेंगी। ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका की इस उपलब्धि से भारतीय प्रशंसकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

10 साल बाद ऑस्कर मंच पर वापसी

गौरतलब है कि प्रेजेंटर के रूप में यह प्रियंका की ऑस्कर मंच पर वापसी होगी। इससे पहले वह 2016 में आयोजित अकादमी पुरस्कार समारोह में भी एक अवॉर्ड प्रस्तुत कर चुकी हैं। उस समय भी उनकी मौजूदगी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय कलाकारों की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई थी। हाल ही में वह गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 में भी प्रेजेंटर की भूमिका निभा चुकी हैं।

भारत में कब और कहां देखें समारोह

दुनिया के 98वें अकादमी पुरस्कार समारोह का आयोजन लॉस एंजिल्स के प्रसिद्ध डॉल्बी थिएटर में किया जाएगा। अमेरिका में यह समारोह 15 मार्च को आयोजित होगा, जबकि भारत में इसका सीधा प्रसारण 16 मार्च 2026 को सुबह 5:30 बजे से देखा जा सकेगा। भारतीय दर्शक इसे जियो हॉटस्टार और स्टार नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे। वहीं अमेरिका में इसका प्रसारण एबीकी और हुलू पर किया जाएगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ऑस्कर 2026 में प्रियंका चोपड़ा निभाएंगी खास भूमिका
अकादमी द्वारा जारी सूची के अनुसार, प्रियंका इस साल ऑस्कर समारोह में प्रेजेंटर के रूप में पुरस्कार प्रदान करेंगी। ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका की इस उपलब्धि से





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News