Please wait
बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic

ममता सरकार पर प्रियंका टिबरेवाल ने बोला तीखा हमला

बंगाल में सिर्फ तृणमूल नेताओं का हुआ है विकास

11 Mar 2026

ममता सरकार पर प्रियंका टिबरेवाल ने बोला तीखा हमला

आसनसोल। भाजपा नेत्री प्रियंका टिबरेवाल ने बंगाल के विकास को लेकर राज्य की ममता बनर्जी सरकार और स्थानीय तृणमूल नेताओं पर जोरदार हमला बोला। इलाके के दौरे के दौरान उन्होंने बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर गंभीर सवाल उठाए और राज्य सरकार के विकास के दावों को खोखला बताया।
प्रियंका टिबरेवाल ने कहा कि स्थानीय विधायक और उनके बेटे केवल सोशल मीडिया की रील्स और इंटरव्यू में विकास की बातें करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम लोगों को अब तक बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पाई हैं।
उन्होंने इलाके की खराब सड़कों, गंदे तालाबों और पीने के पानी की समस्या का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लोगों को आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
टिबरेवाल ने कहा कि सड़कों पर खड़े बालू से भरे ट्रकों की वजह से छोटे बच्चों को स्कूल जाने में भी दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि इलाके के लोग गरीबी की चरम सीमा पर पहुंच चुके हैं और सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों में अगर किसी का विकास हुआ है तो वह केवल तृणमूल के विधायकों और नेताओं का हुआ है। उन्होंने नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि वे अपनी आईटी रिटर्न और संपत्ति का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करें।
प्रियंका टिबरेवाल ने कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का राज्य सरकार द्वारा विरोध किए जाने के कारण बंगाल विकास में पिछड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि अगर बंगाल में भी भाजपा की डबल इंजन सरकार बनती है तो अगले पांच वर्षों में राज्य की तस्वीर बदल सकती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता सरकार पर प्रियंका टिबरेवाल ने बोला तीखा हमला
बंगाल में सिर्फ तृणमूल नेताओं का हुआ है विकास





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News