Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आवास योजना के लिये राशि वितरण की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू

राज्य सरकार का दावा है कि इस परियोजना से राज्य के 12 लाख परिवारों यानी लगभग 50 लाख लोगों को अपना घर मिलेगा

17 Dec 2024

आवास योजना के लिये राशि वितरण की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बांग्ला आवास योजना की राशि वितरण का काम 31 दिसंबर तक पूरा करने का वादा किया है। उसी अनुसार, राशि देने की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर मंगलवार से शुरू हो गई है।
मंगलवार को नवान्न में गंगासागर मेले की तैयारी के मद्देनजर हो रही एक बैठक से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 'बांग्लार बाड़ी' परियोजना की पहली किश्त के लाभुकों को 60 हजार रुपये के भुगतान की घोषणा की। लाभुकों को चरणबद्ध तरीके से राशि का भुगतान किया जायेगा।
राज्य वित्त विभाग के सूत्रों के मुताबिक, यह पैसा सीधे लाभार्थी के बैंक खाते या डाकघर खाते में भेजा जाएगा। पहली किश्त में 60 हजार रुपये दिये जाएंगे जबकि दूसरी किश्त में 40 हजार और आखिरी किश्त में 20 हजार रुपये प्रति परिवार दिए जाएंगे। यानी कुल एक लाख 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। पूरी राशि का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। राज्य सरकार का दावा है कि इस परियोजना से राज्य के 12 लाख परिवारों यानी लगभग 50 लाख लोगों को अपना घर मिलेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आवास योजना के लिये राशि वितरण की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू
राज्य सरकार का दावा है कि इस परियोजना से राज्य के 12 लाख परिवारों यानी लगभग 50 लाख लोगों को अपना घर मिलेगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News