Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

प्रोफेसर गायत्री चक्रवर्ती स्पिवाक को होलबर्ग पुरस्कार, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी बधाई

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को ट्वीट कर लिखा कि मैं हमारी प्रोफेसर गायत्री चक्रवर्ती स्पिवाक को एक और शीर्ष अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करने पर बधाई देती हूं।

17 Mar 2025

प्रोफेसर गायत्री चक्रवर्ती स्पिवाक को होलबर्ग पुरस्कार, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी बधाई

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रख्यात शिक्षाविद् और साहित्य सिद्धांतकार प्रोफेसर गायत्री चक्रवर्ती स्पिवाक को होलबर्ग पुरस्कार मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार मिलने से पूरे राज्य को गर्व की अनुभूति हो रही है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को ट्वीट कर लिखा कि मैं हमारी प्रोफेसर गायत्री चक्रवर्ती स्पिवाक को एक और शीर्ष अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करने पर बधाई देती हूं। उन्हें इस वर्ष नॉर्वे के प्रतिष्ठित होलबर्ग पुरस्कार के लिए चुना गया है, जिसे मानविकी और सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। इस उपलब्धि से उन्होंने हम सभी को गौरवान्वित किया है।

गायत्री चक्रवर्ती स्पिवाक अपने साहित्यिक सिद्धांतों और दार्शनिक विचारों के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं। लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके समाजसेवा के कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के दूरदराज़ के गांवों में गरीबों की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता प्रेरणादायक है। इसके अलावा, उन्होंने बांग्ला साहित्य के कालजयी कृतियों का अंग्रेजी में अनुवाद कराने के उनके प्रयासों की भी सराहना की।

मुख्यमंत्री ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रोफेसर गायत्री चक्रवर्ती स्पिवाक को होलबर्ग पुरस्कार, मुख्
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को ट्वीट कर लिखा कि मैं हमारी प्रोफेसर गायत्री चक्रवर्ती स्पिवाक को एक और शीर्ष अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करने पर बधाई देती





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News