Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

डेबरा में भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर हमले के विरोध में थाने के सामने धरना

धरना-प्रदर्शन को देखते हुए डेबरा थाना परिसर और आसपास के इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया

16 Dec 2025

डेबरा में भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर हमले के विरोध में थाने के सामने धरना

पश्चिम मेदिनीपुर। डेबरा के भगवानपुर बाजार में आयोजित भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान कथित हमले के विरोध में मंगलवार को भाजपा नेता और कार्यकर्ता डेबरा थाना के सामने धरने पर बैठ गए। भाजपा का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने मार्गसभा के दौरान मंडल अध्यक्ष संजय घोड़ाई सहित पार्टी नेतृत्व पर नृशंस हमला किया।
भाजपा नेताओं ने बताया कि भगवानपुर बाजार में चल रही मार्गसभा के दौरान अचानक हमला कर अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया गया। इस घटना में कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं को चोटें आईं। आरोप है कि हमले के बावजूद दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई नहीं की गई, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया।
घटना के विरोध में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मंगलवार को डेबरा थाना के सामने धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
भाजपा नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस पर राजनीतिक हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में लोकतांत्रिक ढंग से कार्यक्रम करने से विपक्ष को रोका जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन को देखते हुए डेबरा थाना परिसर और आसपास के इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


डेबरा थाना परिसर और आसपास के इलाके में पुलिस बल तैनात किया
धरना-प्रदर्शन को देखते हुए डेबरा थाना परिसर और आसपास के इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News