Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कश्मीर के कई हिस्सों में दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन, लाल चौक सील किया गया

अधिकारियों के अनुसार शहर के बेमिना, गुंड हसीभाट और जहांगीर चौक इलाकों और दक्षिण कश्मीर के पुलवामा शहर में विरोध प्रदर्शन हुए हैं। बड़ी संख्या में शिया आबादी वाले इन इलाकों में प्रदर्शनकारी एकत्र होकर अमेरिका और इजरायल विरोधी नारे लगाते हुए सड़कों पर मार्च किया।

02 Mar 2026

कश्मीर के कई हिस्सों में दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन, लाल चौक सील किया गया

श्रीनगर। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के विरोध में कश्मीर के कई हिस्सों में सोमवार को दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन हुआ। कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने हल्का बल प्रयोग किया। लाल चौक स्थित प्रतिष्ठित घंटाघर को चारों ओर बैरिकेड लगाकर सील कर दिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार शहर के बेमिना, गुंड हसीभाट और जहांगीर चौक इलाकों और दक्षिण कश्मीर के पुलवामा शहर में विरोध प्रदर्शन हुए हैं। बड़ी संख्या में शिया आबादी वाले इन इलाकों में प्रदर्शनकारी एकत्र होकर अमेरिका और इजरायल विरोधी नारे लगाते हुए सड़कों पर मार्च किया। कुछ इलाकों में सुरक्षा बलों को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। छात्रों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर निजी स्कूलों सहित सभी शिक्षण संस्थानों को दो दिनों के लिए बंद कर दिया है। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी स्थगित की गई हैं।

प्रदर्शनकारियों के जमावड़े को रोकने के लिए शहर भर में बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ कर्मियों को तैनात किया गया है।लाल चौक, सैदा कदल, बडगाम, बांदीपोरा, अनंतनाग और पुलवामा में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारी अमेरिका और इजरायल विरोधी नारे लगाते हुए अपनी छाती पीटते नजर आए। अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि शहर में प्रवेश करने वाले महत्वपूर्ण चौराहों पर तार और बैरिकेड्स लगाए गए हैं।

शनिवार तड़के ईरान पर अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हवाई हमलों में खामेनेई की मौत हो गई। ईरानी सरकारी मीडिया ने रविवार को उनकी मौत की पुष्टि की। ईरान जवाबी कार्रवाई में इजराइल और अरब देशों पर मिसाइलें दाग रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कश्मीर के कई हिस्सों में दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन, लाल चौ
अधिकारियों के अनुसार शहर के बेमिना, गुंड हसीभाट और जहांगीर चौक इलाकों और दक्षिण कश्मीर के पुलवामा शहर में विरोध प्रदर्शन हुए हैं। बड़ी संख्या में शिया आबादी वाल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News