Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

बंगाल में भर्ती परीक्षाओं में ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी देना होगा अनिवार्य

उन्होंने कहा, “हर नौकरी अभ्यर्थी के पास ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी होनी चाहिए

23 May 2026

बंगाल में भर्ती परीक्षाओं में ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी देना होगा अनिवार्य

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उनकी ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएगी।
सियालदह में शनिवार को आयोजित सरकारी ‘रोजगार मेला’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इसकी घोषणा की। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा नेता सुकांत मजूमदार भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में सुधार के लिए विधानसभा के अगले सत्र में नया कानून लाया जाएगा। उन्होंने पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार पर भर्ती घोटाले को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि पहले ओएमआर पद्धति से परीक्षाएं तो कराई जाती थीं, लेकिन उम्मीदवारों को उनकी उत्तर पुस्तिका की कार्बन कॉपी नहीं दी जाती थी।
उन्होंने कहा, “हर नौकरी अभ्यर्थी के पास ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी होनी चाहिए। इन प्रतियों को व्यवस्था के भीतर ही सीमित रखने की संस्कृति के कारण भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए। अब इस व्यवस्था को बदला जाएगा।”
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार लिखित परीक्षा, शैक्षणिक योग्यता और साक्षात्कार के अंकों के वितरण की भी समीक्षा कर रही है ताकि भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बन सके।
उन्होंने कहा कि विशेष रूप से साक्षात्कार के अंकों का भार कम करने पर विचार किया जा रहा है, क्योंकि इसी क्षेत्र में पक्षपात के आरोप सबसे अधिक लगे हैं।
शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के कार्यकाल में भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ, जिससे पूरे देश में राज्य की छवि प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि अब सरकार एक विश्वसनीय और पारदर्शी भर्ती प्रणाली स्थापित कर अभ्यर्थियों का भरोसा फिर से कायम करना चाहती है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भर्ती परीक्षाओं में ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी देना अनिवार्य
उन्होंने कहा, “हर नौकरी अभ्यर्थी के पास ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी होनी चाहिए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News