Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

पीएसएल ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर लगाया 2 साल का प्रतिबंध

उनके खिलाफ यह कार्रवाई पीएसएल छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के फैसले के कारण की गई है।

14 Apr 2026

पीएसएल ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर लगाया 2 साल का प्रतिबंध

लाहौर। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई पीएसएल छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के फैसले के कारण की गई है।

29 वर्षीय मुजरबानी पहले आईपीएल और पीएसएल दोनों की नीलामी में नहीं बिके थे। इसके बाद उन्हें इस्लामाबाद यूनाइटेड ने रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने यह कॉन्ट्रैक्ट छोड़ दिया, जब कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने उन्हें अपनी टीम में शामिल होने का ऑफर दिया। कोलकाता ने उन्हें उस समय साइन किया, जब टीम को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के साथ अपना करार खत्म करना पड़ा।

मुजरबानी आईपीएल 2026 में अब तक दो मैच खेल चुके हैं और अपने दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। इससे पहले भी इसी तरह के मामले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी कॉर्बिन बॉश पर एक साल का बैन लगाया गया था।

अन्य खिलाड़ियों पर भी गिर सकती है गाज

इस सीजन में स्पेंसर जॉनसन और दासुन शनाका ने भी पीएसएल छोड़कर आईपीएल खेलने का फैसला किया है। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इन पर भी कार्रवाई की संभावना है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पीएसएल ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर लगा
उनके खिलाफ यह कार्रवाई पीएसएल छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के फैसले के कारण की गई है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News