Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

बंगाल में हिंसामुक्त चुनाव की मांग को लेकर हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर

मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पॉल और न्यायमूर्ति पार्थ सारथी सेन की खंडपीठ ने याचिका को स्वीकार कर लिया है

11 Mar 2026

बंगाल में हिंसामुक्त चुनाव की मांग को लेकर हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और हिंसामुक्त कराने की मांग को लेकर बुधवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय की खंडपीठ में एक जनहित याचिका दायर की गई है। मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पॉल और न्यायमूर्ति पार्थ सारथी सेन की खंडपीठ ने याचिका को स्वीकार कर लिया है।
यह जनहित याचिका उस बयान के एक दिन बाद दायर की गई है जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ने मंगलवार को कोलकाता में कहा था कि भारत निर्वाचन आयोग इस बार चुनावी हिंसा के मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया था कि चुनाव से पहले, चुनाव के दौरान और चुनाव के बाद होने वाली किसी भी प्रकार की हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
याचिका में पिछले चुनावों के दौरान हुई चुनावी हिंसा की घटनाओं का उल्लेख किया गया है। इसमें मतदाताओं और विपक्षी दलों के चुनाव प्रतिनिधियों को डराने-धमकाने तथा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं का भी हवाला दिया गया है।
जनहित याचिका में राज्य के अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तत्काल तैनाती, सभी मतदान केंद्रों पर निगरानी कैमरे लगाने तथा व्यापक स्तर पर वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था करने की भी मांग की गई है।
याचिकाकर्ता ने वर्ष 2018 और 2023 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दौरान हुई हिंसा का भी जिक्र किया है, जिनमें कई लोगों की जान गई थी। साथ ही 2021 के विधानसभा चुनावों के दौरान हुई चुनाव बाद हिंसा का भी उल्लेख किया गया है।
भारत निर्वाचन आयोग इस बार पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले और चुनाव के बाद होने वाली हिंसा पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रहा है। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन यात्रा पर भी राज्य के कई स्थानों पर हमले के आरोप लगे थे, जिनके लिए तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया गया था।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हिंसामुक्त चुनाव की मांग को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर
मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पॉल और न्यायमूर्ति पार्थ सारथी सेन की खंडपीठ ने याचिका को स्वीकार कर लिया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News