Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

पठानकोट में दिखे सात संदिग्धों में से एक का स्केच जारी

दो माह में यह तीसरा मौका है जब भारत-पाकिस्तान सीमा पर संदिग्धों को देखा गया है। पाकिस्तानी घुसपैठिया होने की आशंका के चलते पुलिस व बीएसएफ ने बुधवार को दिन भर सर्च ऑपरेशन चलाया।

24 Jul 2024

पठानकोट में दिखे सात संदिग्धों में से एक का स्केच जारी

चंडीगढ़। पंजाब के पठानकोट में बीती रात देखे गए सात संदिग्धों में से पुलिस ने एक का स्केच जारी कर दिया है। यह स्केच सभी सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कर दिया गया है। बुधवार को दिन भर सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों की नाकाबंदी कर दी गई है।

दो माह में यह तीसरा मौका है जब भारत-पाकिस्तान सीमा पर संदिग्धों को देखा गया है। पाकिस्तानी घुसपैठिया होने की आशंका के चलते पुलिस व बीएसएफ ने बुधवार को दिन भर सर्च ऑपरेशन चलाया। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित भी इन दिनों सीमावर्ती जिलों के दौरे पर हैं। दो दिन पहले भी बेहदिया गांव में 2 संदिग्धों ने एक घर जाकर रोटी मांगी थी। सुजानपुर के चक माधो सिंह गांव में भी सेना की वर्दी में 4 संदिग्ध देखे गए।

मंगलवार की रात पठानकोट के गांवच फागतोली में 7 संदिग्ध देखे गए। फागतोली गांव की रहने वाली सीमा देवी ने बताया कि कुछ लोग जंगल की ओर से उनके घर में घुस आए और पानी मांगा। पानी पिलाने के बाद वे फिर से जंगल में चले गए। उसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

डीएसपी समीर सिंह मान ने कहा कि मंगलवार को देर शाम संदिग्ध लोगों को देखे जाने की खबर सामने आई है। इसके आधार पर हम सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। ये लोग मजदूर भी हो सकते हैं। यह इसलिए भी संभव है, क्योंकि पीछे जंगल का इलाका है। वहां मजदूर काम कर रहे हैं। दिन भर सर्च ऑपरेशन के दौरान कहीं कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने महिला सीमा देवी की मदद से एक संदिग्ध का स्केच जारी किया। जिस व्यक्ति का स्केच जारी किया गया है, उसने ही महिला से पानी मांगा था और महिला की करीब एक मिनट तक बात हुई थी। पुलिस ने संदिग्ध के स्केच को आसपास के सभी पुलिस थानों तथा सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कर दिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पठानकोट में दिखे सात संदिग्धों में से एक का स्केच जारी
दो माह में यह तीसरा मौका है जब भारत-पाकिस्तान सीमा पर संदिग्धों को देखा गया है। पाकिस्तानी घुसपैठिया होने की आशंका के चलते पुलिस व बीएसएफ ने बुधवार को दिन भर सर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News