Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

पंजाब:फिरोजपुर में सडक़ हादसा, 8 की मौत 12 घायल

पंजाब के फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग पर शनिवार की सुबह हुए भीषण सडक़ हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हो गए। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। हादसे का शिकार हुए सभी लोग अपने पारिवारिक सदस्य की अस्थियों का विसर्जन करने के लिए जलालाबाद से ब्यास जा रहे थे। रास्ते में फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग जंगा वाला मोड़ के पास यह हादसा हो गया।

06 Jun 2026

पंजाब:फिरोजपुर में सडक़ हादसा, 8 की मौत 12 घायल

चंडीगढ़। पंजाब के फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग पर शनिवार की सुबह हुए भीषण सडक़ हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हो गए। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। हादसे का शिकार हुए सभी लोग अपने पारिवारिक सदस्य की अस्थियों का विसर्जन करने के लिए जलालाबाद से ब्यास जा रहे थे। रास्ते में फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग जंगा वाला मोड़ के पास यह हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार जलालाबाद के गांव मल्कज़ादे का एक परिवार अपने मृतक परिजन की अस्थियां विसर्जित करने के लिए डेरा ब्यास जा रहा था। परिवार और रिश्तेदारों समेत करीब 25 से 30 लोग पिकअप में सवार थे। जब वाहन गांव हुसैनशाह के पास पहुंचा, तो सामने से आ रहे ट्राले के साथ उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप के ऊपर बने टूल बॉक्स में बैठे पांच लोग उछलकर ट्राले का शीशा तोड़ते हुए उसके अंदर जा गिरे। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि गाड़ी में सवार कई लोग अंदर ही फंस गए। बताया जा रहा है कि कई लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि घायलों को इलाज के लिए फिरोजपुर के सिविल अस्पताल ले जाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने हादसे की सही वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पिकअप में मौजूद अंशप्रीत ने बताया कि सुबह 3:30 बजे वह घर से अस्थियां लेकर करीब 30 लोग रवाना हुए थे। रास्ते में गाड़ी में पेट्रोल डलवाने के बाद वह जैसे ही जनगांव वाला मोड़ के पास पहुंचे तो सडक़ के बीच में खड़े ट्राले से अचानक उनकी पिक अप गाड़ी की टक्कर हो गई।

सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. निखिल गुप्ता ने बताया कि गंभीर रूप से घायल कई लोगों को बेहतर इलाज के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर किया गया।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पंजाब:फिरोजपुर में सडक़ हादसा, 8 की मौत 12 घायल
पंजाब के फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग पर शनिवार की सुबह हुए भीषण सडक़ हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हो गए। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News