Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

पंजाबी गायिका जैस्मिन सैंडलस ने लाइव कॉन्सर्ट में सगाई का किया ऐलान, मंगेतर शेखर चौधरी को मंच पर बुलाया

भारतीय-अमेरिकी पंजाबी गायिका जैस्मिन सैंडलस ने अपने ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ के दौरान लाइव कॉन्सर्ट में सगाई का ऐलान कर प्रशंसकों को चौंका दिया। उन्होंने मंच से अपने मंगेतर शेखर चौधरी को बुलाया और उन्हें अपनी सगाई की अंगूठी दिखाते हुए सार्वजनिक रूप से रिश्ते की पुष्टि की।

12 Jul 2026

पंजाबी गायिका जैस्मिन सैंडलस ने लाइव कॉन्सर्ट में सगाई का किया ऐलान, मंगेतर शेखर चौधरी को मंच पर बुलाया

गुरुग्राम। भारतीय-अमेरिकी पंजाबी गायिका जैस्मिन सैंडलस ने अपने ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ के दौरान लाइव कॉन्सर्ट में सगाई का ऐलान कर प्रशंसकों को चौंका दिया। उन्होंने मंच से अपने मंगेतर शेखर चौधरी को बुलाया और उन्हें अपनी सगाई की अंगूठी दिखाते हुए सार्वजनिक रूप से रिश्ते की पुष्टि की।

कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मिन ने कहा, “ये हैं मेरे चौधरी साहब। इन्होंने ही मुझे इस उंगली में रिंग पहनाई है।” इसके बाद शेखर चौधरी मंच पर पहुंचे, जहां दोनों का दर्शकों ने तालियों और सीटियों के साथ स्वागत किया। जैस्मिन ने अपनी सगाई की अंगूठी दिखाई और शेखर को गले लगाया।

इसके बाद दोनों ने जैस्मिन के लोकप्रिय गीत ‘लावां’ पर रोमांटिक अंदाज में प्रस्तुति दी। इस अवसर पर जैस्मिन गोल्डन रंग के भारी कढ़ाईदार लहंगे और पारंपरिक आभूषणों में नजर आईं।

कॉन्सर्ट में उन्होंने ‘पंजेबा’, ‘सिप सिप’, ‘शरारत’, ‘धुरंधर’, ‘इल्लीगल वेपन’ और ‘यार ना मिले’ सहित अपने कई लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ के तहत उनके आगामी कार्यक्रम मुंबई, बेंगलुरु और चंडीगढ़ में भी आयोजित होंगे।

सगाई के ऐलान के बाद प्रशंसकों के बीच शेखर चौधरी को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, उनके पेशे और पृष्ठभूमि के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

उल्लेखनीय है कि जैस्मिन सैंडलस पहले पंजाबी गायक गैरी संधू के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चा में रह चुकी हैं। जालंधर में जन्मीं और अमेरिका के कैलिफोर्निया में पली-बढ़ीं जैस्मिन ने ‘मुस्कान’ से अपने संगीत करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने फिल्म ‘किक’ के गीत ‘यार ना मिले’ से बॉलीवुड पार्श्व गायन में पहचान बनाई और उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका का पुरस्कार भी मिल चुका है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पंजाबी गायिका जैस्मिन सैंडलस ने लाइव कॉन्सर्ट में सगाई का कि
भारतीय-अमेरिकी पंजाबी गायिका जैस्मिन सैंडलस ने अपने ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ के दौरान लाइव कॉन्सर्ट में सगाई का ऐलान कर प्रशंसकों को चौंका दिया। उन्होंने मंच





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News