Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

पूर्व बर्दवान : भाजपा तथा तृणमूल पर मतदाताओं के बीच भोजन पैकेट बांटने का आरोप लगा

सूत्रों के अनुसार, सुबह-सुबह मतदान कर बाहर निकलते ही कई वोटरों के हाथों में चना-मुड़ी के पैकेट देखे गए, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

29 Apr 2026

पूर्व बर्दवान : भाजपा तथा तृणमूल पर मतदाताओं के बीच भोजन पैकेट बांटने का आरोप लगा

आसनसोल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान के दौरान पूर्व बर्धमान जिले के कई इलाकों में मतदाताओं को खाना बांटने को लेकर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा—दोनों के खिलाफ आरोप लगे हैं।

सूत्रों के अनुसार, सुबह-सुबह मतदान कर बाहर निकलते ही कई वोटरों के हाथों में चना-मुड़ी के पैकेट देखे गए, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

आरोप है कि बर्धमान उत्तर विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र से कुछ दूरी पर मतदान कर लौट रहे लोगों को तृणमूल कांग्रेस द्वारा चना-मुड़ी के पैकेट दिए गए। वहीं खंडघोष विधानसभा के 37 नंबर बूथ के पास भी वोटरों को चना, मुड़ी और बताशा का जलपान दिया गया। स्थानीय स्तर पर इस आयोजन को लेकर तृणमूल पर निशाना साधते हुए विपक्ष ने कहा कि इस तरह “पेट भरकर वोट खरीदने” की कोशिश की जा रही है।

दूसरी ओर, गलसी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के एक बूथ कैंप से वोट देकर लौटे लोगों को मुड़ी और चना बांटा गया। बर्धमान उत्तर इलाके में भी वोटरों को मुड़ी और बेगन भांजा दी गई। कई लोगों को आसपास बैठकर चाय-मुड़ी खाते देखा गया।

.

इसके अलावा गलसी विधानसभा क्षेत्र के जयकृष्णपुर और बाहिरघन्न्या हाजरा पाड़ा इलाकों में भाजपा की ओर से मुड़ी और आलू दम बांटने की भी शिकायत सामने आई है।

चुनाव के दिन मतदाताओं को भोजन या किसी प्रकार का प्रलोभन देने के आरोपों को लेकर दोनों प्रमुख दलों के खिलाफ सवाल उठ रहे हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक चुनाव आयोग या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पूर्व बर्दवान : भाजपा तथा तृणमूल पर मतदाताओं के बीच भोजन पैक
सूत्रों के अनुसार, सुबह-सुबह मतदान कर बाहर निकलते ही कई वोटरों के हाथों में चना-मुड़ी के पैकेट देखे गए, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News