Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

पुणे में पुरुलिया के प्रवासी मजदूर की हत्या का आरोप, जांच शुरू

पुलिस के अनुसार, सुखेन महतो कुर्मी जनजाति से संबंध रखते थे। वह वर्ष 2021 से पुणे में श्रमिक के रूप में कार्यरत थे और अपने बड़े भाई तुलसीराम महतो के साथ कोरेगांव भीमा क्षेत्र स्थित एक ऑटो पार्ट्स निर्माण कंपनी में काम करते थे। उनका छोटा भाई भी पुणे की एक वेल्डिंग इकाई में कार्यरत है। बताया गया है कि सुखेन महतो परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे।

12 Feb 2026

पुणे में पुरुलिया के प्रवासी मजदूर की हत्या का आरोप, जांच शुरू

पुरुलिया। महाराष्ट्र के पुणे में पश्चिम बंगाल के एक प्रवासी श्रमिक की हत्या का मामला सामने आने के बाद पुरुलिया जिले में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतक की पहचान सुखेन महतो (31) के रूप में हुई है। वह पुरुलिया जिले के बड़ाबाजार थाना अंतर्गत तुमड़ाशोल के निवासी थे।

पुलिस के अनुसार, सुखेन महतो कुर्मी जनजाति से संबंध रखते थे। वह वर्ष 2021 से पुणे में श्रमिक के रूप में कार्यरत थे और अपने बड़े भाई तुलसीराम महतो के साथ कोरेगांव भीमा क्षेत्र स्थित एक ऑटो पार्ट्स निर्माण कंपनी में काम करते थे। उनका छोटा भाई भी पुणे की एक वेल्डिंग इकाई में कार्यरत है। बताया गया है कि सुखेन महतो परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे।

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर पुणे के शिकारपुर थाना क्षेत्र के कोरेगांव भीमा इलाके से सुखेन महतो का रक्तरंजित शव बरामद किया गया। बताया गया है कि मंगलवार को उनकी ड्यूटी दोपहर तीन बजे की शिफ्ट में थी। कार्यस्थल से लगभग 500 मीटर की दूरी पर उनका शव मिला। सूचना मिलने पर महाराष्ट्र पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के बड़े भाई तुलसीराम महतो ने शिकारपुर थाने में हत्या की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि घटना के दिन उनकी नाइट शिफ्ट थी और बुधवार उन्हें घटना की जानकारी मिली। उनका कहना है कि शव को एंबुलेंस से पुरुलिया लाने में लगभग 70 हजार खर्च होंगे तथा घर पहुंचने में करीब 36 घंटे लगेंगे।

परिजनों का आरोप है कि सुखेन की पीट-पीटकर हत्या की गई। परिवार ने आशंका जताई है कि उन्हें बंगाली होने के कारण निशाना बनाया गया। हालांकि, पुलिस ने इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। बुधवार देर रात तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं थी।

दूसरी ओर, घटना की सूचना पर पुरुलिया जिला तृणमूल कांग्रेस नेता मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष सह राज्य महासचिव शांतिराम महतो ने घटना की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि बंगाली भाषा में बात करने के कारण प्रवासी श्रमिक की पिटाई कर हत्या की गई। उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की और परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पुणे में पुरुलिया के प्रवासी मजदूर की हत्या का आरोप, जांच शु
पुलिस के अनुसार, सुखेन महतो कुर्मी जनजाति से संबंध रखते थे। वह वर्ष 2021 से पुणे में श्रमिक के रूप में कार्यरत थे और अपने बड़े भाई तुलसीराम महतो के साथ कोरेगांव





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News