Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में कथित रंगदारी मांगने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) के जिलाध्यक्ष कीर्ति आचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिले में कथित रंगदारी मांगने और धमकी देने के मामलों में चल रही कार्रवाई के बीच यह ताजा गिरफ्तारी हुई है।
 

26 Jul 2026

पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

पुरुलिया। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में कथित रंगदारी मांगने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) के जिलाध्यक्ष कीर्ति आचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिले में कथित रंगदारी मांगने और धमकी देने के मामलों में चल रही कार्रवाई के बीच यह ताजा गिरफ्तारी हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, संजय बाउरी नामक व्यक्ति ने शनिवार को पारा थाने में कीर्ति आचार्य के खिलाफ कथित रंगदारी और धमकी देने का लिखित आरोप दर्ज कराया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान कीर्ति आचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुरुलिया जिला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को पुलिस हिरासत की मांग के साथ रविवार को रघुनाथपुर अदालत में पेश किया गया।

गौरतलब है कि पुरुलिया में कथित रंगदारी और नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं। इससे पहले पुलिस ने पुरुलिया जिला परिषद के सहायक सभाधिपति सुजय बनर्जी, जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन अंसारी, जिला युवा तृणमूल अध्यक्ष गौरव सिंह तथा तृणमूल नेताओं के कथित करीबी तुषार अवस्ती को गिरफ्तार किया था। बाद में बड़ाबाजार क्षेत्र में तृणमूल श्रमिक यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष चंदन सिंह मल्ल को भी इसी तरह के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था।

अब तृणमूल छात्र परिषद के जिला अध्यक्ष कीर्ति आचार्य की गिरफ्तारी के बाद मामले ने नया राजनीतिक महत्व हासिल कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और शिकायत में लगाए गए आरोपों के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में कथित रंगदारी मांगने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) के जिलाध्यक्ष कीर्ति आचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिले म





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News