Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कान्स 2026 में पुष्कर जोग का शानदार डेब्यू

कान्स के आइकॉनिक रेड कार्पेट पर पहली बार कदम रखते हुए पुष्कर ने अपने स्टाइल, आत्मविश्वास और सादगी से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनकी मौजूदगी को हिंदी और मराठी सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

16 May 2026

कान्स 2026 में पुष्कर जोग का शानदार डेब्यू

अभिनेता पुष्कर जोग ने प्रतिष्ठित 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026' में अपना शानदार डेब्यू कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर खास पहचान बनाई है। कान्स के आइकॉनिक रेड कार्पेट पर पहली बार कदम रखते हुए पुष्कर ने अपने स्टाइल, आत्मविश्वास और सादगी से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनकी मौजूदगी को हिंदी और मराठी सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

दुनियाभर के नामी कलाकारों और फिल्मी हस्तियों के बीच पुष्कर जोग ने अपनी अलग छाप छोड़ी। सिंपल लेकिन आकर्षक लुक में नजर आए अभिनेता ने रेड कार्पेट पर मीडिया और मेहमानों से गर्मजोशी से मुलाकात की। कान्स में अपने अनुभव को शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि यह पल उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है और महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए बेहद गर्व की बात है।

फिल्मों और टेलीविजन में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा चुके पुष्कर जोग ने मराठी सिनेमा के साथ-साथ हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। 'ह्यूमन कोकेन' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले पुष्कर जबरदस्त, 'बाप मानुस', 'ती आणि ती' और 'मुसाफिर' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा बिग बॉस मराठी में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी। कान्स में उनकी मौजूदगी को मराठी प्रतिभा के वैश्विक मंच तक पहुंचने का मजबूत संकेत माना जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कान्स 2026 में पुष्कर जोग का शानदार डेब्यू
कान्स के आइकॉनिक रेड कार्पेट पर पहली बार कदम रखते हुए पुष्कर ने अपने स्टाइल, आत्मविश्वास और सादगी से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनकी मौजूदगी को हिंदी और मराठी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News