Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पुतिन ने 3 दिन के एकतरफा सीजफायर का ऐलान किया:8 मई से लागू होगा; यूक्रेन से भी ऐसा ही करने की उम्मीद जताई

इससे पहले रूस ने ईस्टर के मौके पर 20 अप्रैल को एक दिन के सीजफायर का ऐलान किया था।

28 Apr 2025

पुतिन ने 3 दिन के एकतरफा सीजफायर का ऐलान किया:8 मई से लागू होगा; यूक्रेन से भी ऐसा ही करने की उम्मीद जताई

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के साथ 3 दिन के एक तरफा सीजफायर का ऐलान किया है। यह सीजफायर 8 मई से लागू होगा। पुतिन ने यूक्रेन से भी ऐसा ही करने की उम्मीद जताई है। इससे पहले रूस ने ईस्टर के मौके पर 20 अप्रैल को एक दिन के सीजफायर का ऐलान किया था।

यह सीजफायर रूस के 80वें विक्ट्री डे के मौके पर किया जा रहा है। रूस सेकेंड वर्ल्ड वॉर में नाजी जर्मनी पर जीत के जश्न के तौर पर हर साल 8 मई को विक्ट्री डे परेड का आयोजन करता है।

रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने कहा है कि यह सीजफायर मानवीय आधार पर किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 7-8 मई की दरमियानी रात होगी और 10-11 मई को आधी रात यह सीजफायर खत्म हो जाएगाा।

रूस बोला- कुर्स्क पूरी तरह हमारे कब्जे में

रूस की सेना का कहना है कि उसने देश के पश्चिमी कुर्स्क क्षेत्र पर पूरा नियंत्रण वापस पा लिया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेन की सभी कोशिशें पूरी तरह असफल हो गई हैं।

रूस के शीर्ष सैन्य कमांडर वालेरी गेरासिमोव ने कहा कि यूक्रेनी सैनिकों के कब्जे में बचा आखिरी गांव भी अब फिर से हासिल कर लिया गया है। यह आठ महीने पहले यूक्रेन के अचानक हमले के बाद हुआ है।

गेरासिमोव ने यह भी दावा किया कि कुर्स्क क्षेत्र में 76,000 से अधिक यूक्रेनी सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं। हालांकि इस दावे की पुष्टि नहीं हो सकी है।

यूक्रेन ने इस दावे को खारिज कर दिया है। यूक्रेन का कहना है कि उसके सैनिक अब भी रूसी सीमा क्षेत्र में ऑपरेशन कर रहे हैं, और उसने मॉस्को के दावों को प्रोपेगैंडा बताया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पुतिन ने 3 दिन के एकतरफा सीजफायर का ऐलान किया:8 मई से लागू ह
इससे पहले रूस ने ईस्टर के मौके पर 20 अप्रैल को एक दिन के सीजफायर का ऐलान किया था।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News