Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

पीवी सिंधु सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, सात्विक-चिराग की जोड़ी भी आगे बढ़ी

सिंधु ने दूसरे दौर के मुकाबले में जापान की रिको गुंजी को सीधे गेमों में 21-9, 21-12 से हराया। यह मुकाबला केवल 37 मिनट तक चला, जिसमें भारतीय स्टार ने शुरुआत से ही पूरी तरह दबदबा बनाए रखा।

28 May 2026

पीवी सिंधु सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, सात्विक-चिराग की जोड़ी भी आगे बढ़ी

सिंगापुर। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

सिंधु ने दूसरे दौर के मुकाबले में जापान की रिको गुंजी को सीधे गेमों में 21-9, 21-12 से हराया। यह मुकाबला केवल 37 मिनट तक चला, जिसमें भारतीय स्टार ने शुरुआत से ही पूरी तरह दबदबा बनाए रखा।

हालांकि क्वार्टर फाइनल में सिंधु के सामने कड़ी चुनौती होगी, जहां उनका मुकाबला कोरिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त आन से यंग से होगा।

वहीं पुरुष युगल वर्ग में चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में चीनी ताइपे की ली झे हुई और यांग पो शुआन की जोड़ी को 21-15, 11-21, 21-18 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया। एक घंटे तक चले इस मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने निर्णायक गेम में शानदार वापसी की।

अब सात्विक और चिराग का सामना मलेशिया की खाई शिंग कांग और आरोन ताई की जोड़ी से होगा।

मिश्रित युगल वर्ग में भारत की ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो की जोड़ी ने भी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। भारतीय जोड़ी ने जापान के युता वतानाबे और माया तागुची को 8-21, 21-17, 21-16 से हराया।

अब ध्रुव और तनिषा का मुकाबला कोरिया की किम जे ह्योन-जांग हा जियोंग और मलेशिया की तीसरी वरीयता प्राप्त चेन तांग जी-तोह ई वेई की जोड़ी के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पीवी सिंधु सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, सात्व
सिंधु ने दूसरे दौर के मुकाबले में जापान की रिको गुंजी को सीधे गेमों में 21-9, 21-12 से हराया। यह मुकाबला केवल 37 मिनट तक चला, जिसमें भारतीय स्टार ने शुरुआत से ह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News