Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

क्वाड देशों ने विदेश मंत्रियों की बैठक में आसियान के साथ सहयोग मजबूत करने पर सहमति, मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर भी जोर

भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्रियों की मनीला में हुई क्वाड बैठक में आसियान की केंद्रीय भूमिका को मजबूत करने, मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के समर्थन तथा समुद्री सुरक्षा, आर्थिक समृद्धि, उभरती प्रौद्योगिकियों और मानवीय सहायता जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। बैठक में चारों देशों ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को हिंद-प्रशांत की सुरक्षा एवं समृद्धि की आधारशिला बताते हुए आसियान के साथ साझेदारी को और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

22 Jul 2026

क्वाड देशों ने विदेश मंत्रियों की बैठक में आसियान के साथ सहयोग मजबूत करने पर सहमति, मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर भी जोर

नई दिल्ली। भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्रियों की मनीला में हुई क्वाड बैठक में आसियान की केंद्रीय भूमिका को मजबूत करने, मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के समर्थन तथा समुद्री सुरक्षा, आर्थिक समृद्धि, उभरती प्रौद्योगिकियों और मानवीय सहायता जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। बैठक में चारों देशों ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को हिंद-प्रशांत की सुरक्षा एवं समृद्धि की आधारशिला बताते हुए आसियान के साथ साझेदारी को और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग, जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो संयुक्त बयान में कहा कि चारों देश आसियान की एकता और केंद्रीय भूमिका के प्रति अपना अटूट समर्थन जारी रखेंगे। क्वाड और आसियान के बीच सहयोग क्षेत्र की स्थिरता, विकास और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है।

विदेश मंत्रियों ने आसियान सदस्य देशों के साथ अपने संबंधों को और मजबूत बनाने पर कहा कि वे क्षेत्र की सफलता और विकास में गहराई से निवेशित हैं। बैठक में क्षेत्रीय चुनौतियों और अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आसियान के हिंद-प्रशांत दृष्टिकोण के व्यावहारिक क्रियान्वयन को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की गई।

संयुक्त वक्तव्य में कहा गया कि समुद्री और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक समृद्धि एवं सुरक्षा, महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियां, मानवीय सहायता तथा आपदा राहत ऐसे क्षेत्र हैं, जिनमें क्वाड और आसियान के बीच सहयोग को और बढ़ाया जाएगा। विदेश मंत्रियों ने इस बात पर जोर दिया कि इन क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग से पूरे हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लाभ होगा।

बैठक में समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा को विशेष महत्व दिया गया। चारों देशों ने कहा कि हिंद-प्रशांत के समुद्री क्षेत्र में शांति और स्थिरता पूरे क्षेत्र की सुरक्षा और आर्थिक विकास के लिए अनिवार्य है। उन्होंने नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था, सुरक्षित समुद्री मार्गों और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

संयुक्त वक्तव्य में यह भी कहा गया कि क्वाड देश क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए आसियान के साथ मिलकर कार्य करना जारी रखेंगे। विदेश मंत्रियों ने इस बात पर सहमति जताई कि सहयोग, संवाद और साझेदारी के माध्यम से ही हिंद-प्रशांत क्षेत्र को अधिक सुरक्षित, स्थिर और समृद्ध बनाया जा सकता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


क्वाड देशों ने विदेश मंत्रियों की बैठक में आसियान के साथ सहय
भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्रियों की मनीला में हुई क्वाड बैठक में आसियान की केंद्रीय भूमिका को मजबूत करने, मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News