Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

'वेस्ट बंगाल फार्मास्यूटिकल्स' पर सवाल, रिंगर्स लैक्टेट के 16 बैच गुणवत्ता जांच में फेल

रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा गया है कि इन बैचों की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं है और ये "नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी" की श्रेणी में आते हैं।

04 Mar 2025

'वेस्ट बंगाल फार्मास्यूटिकल्स' पर सवाल, रिंगर्स लैक्टेट के 16 बैच गुणवत्ता जांच में फेल

कोलकाता, 4 मार्च (हि.स.) । सिलिगुड़ी की निजी दवा निर्माता कंपनी 'वेस्ट बंगाल फार्मास्यूटिकल्स' के रिंगर्स लैक्टेट (सलाइन) के 16 बैच गुणवत्ता परीक्षण में फेल हो गए हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की जनवरी माह की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा गया है कि इन बैचों की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं है और ये "नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी" की श्रेणी में आते हैं।

सीडीएससीओ ने जनवरी में देशभर से 145 दवाओं के बैच की जांच की थी। इसमें से 93 बैच अलग-अलग राज्यों की लैब में और 52 बैच केंद्र सरकार की विभिन्न लैब में परीक्षण के दौरान असंतोषजनक पाए गए। इन्हीं में सिलिगुड़ी की इस कंपनी का रिंगर्स लैक्टेट भी शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार, इस सलाइन के 16 बैच दो अलग-अलग परीक्षण में अस्वीकृत हुए, जिनमें इनके जीवाणुरहित होने पर सवाल खड़े किए गए हैं।

सीडीएससीओ की रिपोर्ट के अनुसार, केवल रिंगर्स लैक्टेट ही नहीं, बल्कि टेल्मा एएम (बैच नंबर 5240367) और ऑन्डेम-4 (बैच नंबर 24441451) जैसी दवाओं के बैच भी मानक गुणवत्ता पर खरे नहीं उतरे।

गौरतलब है कि बाजार में बिक रही दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सीडीएससीओ हर महीने विभिन्न राज्यों से नमूने इकट्ठा कर जांच करता है। परीक्षण के दौरान दवाओं के बैच के हर पहलू की बारीकी से जांच की जाती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल यह रिपोर्ट केवल उन विशेष बैचों के लिए मान्य है, जिनकी जांच में खामी पाई गई है। इससे संबंधित कंपनियों के अन्य बैचों की दवाओं की गुणवत्ता पर सीधा असर नहीं माना जा सकता, लेकिन इस तरह की रिपोर्ट आने के बाद निगरानी बढ़ाई जाती है और जरूरत पड़ने पर अन्य बैचों की भी जांच की जाती है।

इस मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नजरें भी इस रिपोर्ट पर टिक गई हैं, ताकि आम लोगों को प्रभावित करने वाली दवाओं की गुणवत्ता पर सख्ती बरती जा सके।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'वेस्ट बंगाल फार्मास्यूटिकल्स' पर सवाल, रिंगर्स लैक्टेट के 1
रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा गया है कि इन बैचों की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं है और ये "नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी" की श्रेणी में आते हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News