Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कैनिंग में नहर से अधजला शव बरामद परिवार पर उठे सवाल

कैनिंग में नहर से अधजला शव बरामद परिवार पर उठे सवाल
 

04 Sep 2025

कैनिंग में नहर से अधजला शव बरामद परिवार पर उठे सवाल

दक्षिण 24 परगना के कैनिंग थानांतर्गत बैकुंठपुर इलाके में बुधवार देर रात एक नहर से महिला का अधजला शव मिला। मृतका की पहचान शीतला सरदार (59) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने शव को नहर में तैरते देखा और पुलिस को सूचना दी। कैनिंग थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शीतला सरदार लंबे समय से बीमार थीं और बुधवार को उनका निधन हो गया। परिजनों ने शव को बैकुंठपुर श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए ले गए लेकिन तेज बारिश के कारण चिता की आग बुझ गई और शव अधजला रह गया। आरोप है कि इसके बाद मृतका के परिवारजन अधजले शव को पास की नहर में फेंककर वहां से चले गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को बरामद किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के बेटे को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मृतका के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कैनिंग में नहर से अधजला शव बरामद परिवार पर उठे सवाल
कैनिंग में नहर से अधजला शव बरामद परिवार पर उठे सवाल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News