Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

आर. जी. कर वित्तीय अनियमितता मामला : संदीप घोष ने कलकत्ता हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच का रुख किया

न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति शुभेंदु सामंता की डिवीजन बेंच ने उनकी याचिका स्वीकार कर ली है और गुरुवार दोपहर को सुनवाई निर्धारित की है।

06 Feb 2025

आर. जी. कर वित्तीय अनियमितता मामला : संदीप घोष ने कलकत्ता हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच का रुख किया

कोलकाता। आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में करोड़ों रुपये के वित्तीय अनियमितता मामले में आरोप तय करने की प्रक्रिया को टालने के दो असफल प्रयासों के बाद, पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और अन्य आरोपितों ने अब कलकत्ता हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच का रुख किया है।

न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति शुभेंदु सामंता की डिवीजन बेंच ने उनकी याचिका स्वीकार कर ली है और गुरुवार दोपहर को सुनवाई निर्धारित की है।

इससे पहले, मामले की सुनवाई कर रही सिंगल-जज बेंच ने दो बार उनकी याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने डिवीजन बेंच का दरवाजा खटखटाया। इस मामले में सरकारी मेडिकल कॉलेज में करोड़ों रुपये के वित्तीय घोटाले के आरोप लगे हैं।

गुरुवार दोपहर को कोलकाता की विशेष अदालत में आरोप तय करने की प्रक्रिया शुरू होनी है, जो अब डिवीजन बेंच के फैसले पर निर्भर करेगी। विशेष अदालत में संदीप घोष समेत पांचों आरोपितों द्वारा दायर छूट याचिकाओं पर भी सुनवाई होगी।

बुधवार को न्यायमूर्ति तिर्थंकर घोष की सिंगल-जज बेंच ने दूसरी बार आरोप तय करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया था। इससे पहले, 31 जनवरी को भी उन्होंने ऐसी ही याचिका खारिज करते हुए सीबीआई को 6 फरवरी तक आरोप तय करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया था।

सीबीआई की चार्जशीट में संदीप घोष के अलावा उनके सहायक और बॉडीगार्ड अफसर अली, निजी ठेकेदार बिप्लब सिन्हा और सुमन हाजरा, तथा जूनियर डॉक्टर आशीष पांडे का नाम शामिल है। ये सभी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। इस घोटाले का असर व्यापक स्तर पर पड़ने की संभावना है और अदालत के आगामी फैसले पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आर. जी. कर वित्तीय अनियमितता मामला : संदीप घोष ने कलकत्ता हा
न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति शुभेंदु सामंता की डिवीजन बेंच ने उनकी याचिका स्वीकार कर ली है और गुरुवार दोपहर को सुनवाई निर्धारित की है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News