Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा मुजफ्फरपुर पहुंची, चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी यात्रा में शामिल हुए। मुजफ्फरपुर में जन संवाद कार्यक्रम में राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया, जबकि स्टालिन ने बिहार की लोकतांत्रिक ताकत की सराहना की।

27 Aug 2025

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा मुजफ्फरपुर पहुंची, चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप

पटना, 27 अगस्त (हि.स.)। बिहार में मतदाता विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) के बीच राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा बुधवार को दरभंगा से मुजफ्फरपुर पहुंची। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी यात्रा में शामिल हुए। मुजफ्फरपुर में जन संवाद कार्यक्रम में राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया, जबकि स्टालिन ने बिहार की लोकतांत्रिक ताकत की सराहना की।

वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत दरभंगा के गंगवारा महावीर स्थान से हुई और सुबह 10:30 बजे मुजफ्फरपुर जिले के गया घाट प्रखंड अन्तर्गत जारंग स्थित शाही दरबार के पास पहुंची।

दोपहर 12 बजे मुजफ्फरपुर के जारंग हाई स्कूल में जन संवाद सभा में राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा में वोट की चोरी हुई है। लोकसभा चुनाव 2024 भी चोरी की गई है। हम सभी जगहों के सबूत दिखाएंगे। संविधान की किताब दिखाते हुए कहा कि एक व्यक्ति को एक वोट का अधिकार है लेकिन चुनाव आयोग आज संविधान पर हमला कर रहा है। बिहार में 65 लाख लोगों के नाम काट दिए हैं। दलितों, पिछड़ों-अतिपिछड़ों और अल्पसंख्यकों का वोट कट रहा है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि बिहार का नाम आते ही लालू यादव याद आते हैं। करुणानिधि और लालू यादव घनिष्ठ मित्र रहे। कितने ही मुकदमे और विपरीत परिस्थितियां आयी, लेकिन भाजपा से डरे बिना डटे रहने के कारण ही लालू प्रसाद यादव देश के बड़े नेताओं में से एक हैं। उनके पदचिह्नाें पर पुत्र तेजस्वी यादव संघर्ष कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि पिछले एक महीने से पूरा भारत केवल बिहार को देख रहा है। यही बिहार की ताकत है। यही राहुल गांधी की ताकत है। जब भी देश में लोकतंत्र पर खतरा आया उसका बिगुल बिहार ने ही फूंका, यही इतिहास है। एमके स्टालिन ने कहा कि लोकनायक जय प्रकाश नारायण ने बिहार से ही लोकतंत्र और समाजवाद की आवाज बुलंद की और जनता को संगठित किया। वही कार्य मेरे प्रिय भाई राहुल गांधी और तेजस्वी यादव यहां कर रहे हैं। चुनाव आयोग को वो (भाजपा) रिमोट से चलने वाली कठपुतली बना चुके हैं। 65 लाख बिहार वासियों को मतदाता सूची से हटाना लोकतंत्र की हत्या है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा मुजफ्फरपुर
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी यात्रा में शामिल हुए। मुजफ्फरपुर में जन संवाद कार्यक्रम में राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News