Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

राहुल गांधी लोको पायलटों की 'अमानवीय' कार्य स्थितियों को लेकर सरकार पर हमलावर

राहुल गांधी ने एक्स पर एक रिपोर्ट को साझा किया है, जिसमें दावा किया गया है कि रेलवे ने कई परिस्थितियों में छुट्टी की मांग को खारिज कर दिया और महिला कर्मचारियों के हवाले से कहा गया कि उन्हें शौचालय की सुविधा के बिना आठ घंटे की ड्यूटी करनी पड़ी।

17 Apr 2025

राहुल गांधी लोको पायलटों की 'अमानवीय' कार्य स्थितियों को लेकर सरकार पर हमलावर

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने लोको पायलटों की कार्य स्थितियों को लेकर सरकार की तीखी आलोचना की है। उन्होंने आज यहां कहा कि "अमानवीय" परिस्थितियों में काम करना न केवल लोको पायलटों के साथ अन्याय है बल्कि ट्रेनों से यात्रा करने वाले करोड़ों यात्रियों की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ है।

राहुल गांधी ने एक्स पर एक रिपोर्ट को साझा किया है, जिसमें दावा किया गया है कि रेलवे ने कई परिस्थितियों में छुट्टी की मांग को खारिज कर दिया और महिला कर्मचारियों के हवाले से कहा गया कि उन्हें शौचालय की सुविधा के बिना आठ घंटे की ड्यूटी करनी पड़ी।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि पिछले साल जब मैं रेलवे के लोको पायलटों से मिला तो उनकी स्थिति जानकर गहरी चिंता हुई थी — 14-14 घंटे की शिफ्ट, लगातार रात की ड्यूटी, न पर्याप्त आराम, न खाने का ब्रेक और न शौचालय की सुविधा। हादसों के बाद रेलवे 'मानवीय चूक' कहकर पल्ला झाड़ लेता है लेकिन यह नहीं बताता कि कर्मचारियों से कैसे अमानवीय तरीके से काम लिया जाता है।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि लोको पायलटों की बुनियादी मांगें थीं — काम के घंटे तय हों और बेहतर माहौल मिले। सरकार ने सिर्फ दिखावे के लिए कमेटी बना दी, समाधान की कोई मंशा नहीं थी। अब खाना और टॉयलेट ब्रेक जैसी मांगें भी यह कहकर ठुकरा दी गई हैं कि "यह व्यावहारिक नहीं है।"

राहुल गांधी ने कहा कि ये न सिर्फ लोको पायलटों के साथ अन्याय है, बल्कि उन करोड़ों यात्रियों की सुरक्षा से भी खिलवाड़ है जो ट्रेनों से सफर करते हैं। यह न्याय की लड़ाई है और हम इसमें लोको पायलटों के साथ हैं — जब तक सरकार बहरी बनी रहेगी, आवाज़ उठाते रहेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राहुल गांधी लोको पायलटों की 'अमानवीय' कार्य स्थितियों को लेक
राहुल गांधी ने एक्स पर एक रिपोर्ट को साझा किया है, जिसमें दावा किया गया है कि रेलवे ने कई परिस्थितियों में छुट्टी की मांग को खारिज कर दिया और महिला कर्मचारियों





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News