Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

राहुल गांधी ने पूर्व सैन्य अधिकारी की मौत को लेकर उत्तराखंड सरकार को घेरा

राहुल गांधी ने मंगलवार को एक्स पोस्ट में कहा कि दिनदहाड़े हुई यह हत्या साफ बताती है कि उत्तराखंड की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सरहद पर देश की रक्षा में जीवन समर्पित करने वाले ही आज अपने शहर में असुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि आम नागरिक और कई समुदाय डर के साये में जीने को मजबूर हैं। भाजपा शासन में अपराधी बेखौफ और सुरक्षित हैं। कभी शांति और सुरक्षा की पहचान रहा उत्तराखंड आज हिंसा, हत्या और भय से घिरा हुआ है।

31 Mar 2026

राहुल गांधी ने पूर्व सैन्य अधिकारी की मौत को लेकर उत्तराखंड सरकार को घेरा

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देहरादून में सोमवार सुबह टहलने निकले सेना के सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर वीके जोशी की गोली लगने से मौत को लेकर उत्तराखंड की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

राहुल गांधी ने मंगलवार को एक्स पोस्ट में कहा कि दिनदहाड़े हुई यह हत्या साफ बताती है कि उत्तराखंड की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सरहद पर देश की रक्षा में जीवन समर्पित करने वाले ही आज अपने शहर में असुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि आम नागरिक और कई समुदाय डर के साये में जीने को मजबूर हैं। भाजपा शासन में अपराधी बेखौफ और सुरक्षित हैं। कभी शांति और सुरक्षा की पहचान रहा उत्तराखंड आज हिंसा, हत्या और भय से घिरा हुआ है।

उल्लेखनीय है कि राजपुर थाना क्षेत्र के जोहड़ी गांव में सोमवार सुबह करीब 6:50 बजे यह घटना हुई। मसूरी रोड पर मालसी के पास दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो में सवार लोगों के बीच गाड़ी को पास न देने पर विवाद हुआ। इसके बाद स्कॉर्पियो सवारों ने फॉर्च्यूनर का पीछा कर टायरों पर फायरिंग की। उसी दौरान एक गोली सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे पूर्व ब्रिगेडियर को जा लगी। घायल ब्रिगेडियर वीके जोशी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राहुल गांधी ने पूर्व सैन्य अधिकारी की मौत को लेकर उत्तराखंड
राहुल गांधी ने मंगलवार को एक्स पोस्ट में कहा कि दिनदहाड़े हुई यह हत्या साफ बताती है कि उत्तराखंड की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सरहद पर देश की रक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News