Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राहुल गांधी ने कुलदीप सेंगर को मिली जमानत को बताया निराशाजनक

राहुल गांधी ने महिला अधिकार कार्यकर्ता योगिता भयाना के एक्स पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा कि क्या एक गैंगरेप पीड़िता के साथ ऐसा व्यवहार उचित है। क्या उसकी गलती सिर्फ इतनी है कि वह न्याय के लिए अपनी आवाज उठा रही है।

24 Dec 2025

राहुल गांधी ने कुलदीप सेंगर को मिली जमानत को बताया निराशाजनक

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उन्नाव दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा पाए पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली जमानत को निराशाजनक बताया है।

राहुल गांधी ने महिला अधिकार कार्यकर्ता योगिता भयाना के एक्स पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा कि क्या एक गैंगरेप पीड़िता के साथ ऐसा व्यवहार उचित है। क्या उसकी गलती सिर्फ इतनी है कि वह न्याय के लिए अपनी आवाज उठा रही है। जब अपराधी को जमानत मिलती है और पीड़िता को अपराधियों जैसा व्यवहार झेलना पड़ता है, तो यह न्याय नहीं बल्कि अन्याय है।

उन्नाव दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे सेंगर को दिल्ली उच्च न्यायालय ने चार शर्तों के साथ जमानत दी है। हालांकि अभी सेंगर जेल में ही रहेगा, क्योंकि दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में भी 10 साल की सजा हुई थी। इस मामले में उसकी जमानत याचिका पर 28 दिसंबर को फैसला आना है।

उल्लेखनीय है कि सेंगर को ट्रायल कोर्ट ने 2019 में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। छह साल से अधिक समय बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को उन्हें सशर्त जमानत दी। फैसले के विरोध में पीड़िता, उसकी मां और सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना ने इंडिया गेट पर धरना दिया, जिन्हें देर रात दिल्ली पुलिस ने वहां से हटा दिया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राहुल गांधी ने कुलदीप सेंगर को मिली जमानत को बताया निराशाजनक
राहुल गांधी ने महिला अधिकार कार्यकर्ता योगिता भयाना के एक्स पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा कि क्या एक गैंगरेप पीड़िता के साथ ऐसा व्यवहार उचित है। क्या उसकी गलती





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News