Please wait
छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृहमंत्री के खिलाफ टिप्पणी कर फिर कानूनी पचड़े में फंसे राहुल गांधी, परिवाद पर 16 को होगी सुनवाई

एक मुस्लिम भाजपा नेता ने रायबरेली कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया है। काेर्ट ने परिवाद काे दर्ज कर लिया और अगली सुनवाई की तिथि कोर्ट ने 16 जून को नियत की है।

26 May 2026

प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृहमंत्री के खिलाफ टिप्पणी कर फिर कानूनी पचड़े में फंसे राहुल गांधी, परिवाद पर 16 को होगी सुनवाई

रायबरेली। लोकसभा में विपक्ष के नेता व सांसद राहुल गांधी के खिलाफ प्रधानमंत्री और गृहमंत्री काे लेकर विवादित टिप्पणी काे लेकर फिर न्यायिक प्रक्रिया में फंस गए हैं। एक मुस्लिम भाजपा नेता ने रायबरेली कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया है। काेर्ट ने परिवाद काे दर्ज कर लिया और अगली सुनवाई की तिथि कोर्ट ने 16 जून को नियत की है।

शकील अहमद खान ने बताया कि राहुल गांधी ने प्रतिशोध की भावना से देश के प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, इससे उन्हें गहरा आघात पहुंचा है और उनकी मानहानि हुई है। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने देश का माहौल खराब करने के लिए सार्वजनिक मंच से टिप्पणी कर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और भाजपा की छवि खराब की गई है। शकील अहमद खान ने बताया कि राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस स्तर से कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद उन्होंने एमपी-एमएलए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। काेर्ट ने मामले को स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए 16 जून की तारीख तय की है।

उल्लेखनीय है कि साेमवार काे जिले के न्यायालय पंचम अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) विनयशील की कोर्ट में भाजपा नेता शकील अहमद खान ने मानहानि का परिवाद दर्ज कराया है। उन्हाेंने काेर्ट से राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिए जाने की मांग की है। कोर्ट ने परिवाद काे दर्ज लिया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृहमंत्री के खिलाफ टिप्पणी कर फिर का
एक मुस्लिम भाजपा नेता ने रायबरेली कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया है। काेर्ट ने परिवाद काे दर्ज कर लिया और अगली सुनवाई की तिथि कोर्ट ने 16 जून





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News