Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने पुंछ शहर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों से एक घंटे से अधिक समय तक बातचीत की, जिसमें वह परिवार भी शामिल थे, जिन्होंने 7 मई से 10 मई के बीच गोलाबारी में अपने सदस्यों को खो दिया।

24 May 2025

राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी

पुंछ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा सीमा पार से की गई गोलाबारी के पीड़ितों से मुलाकात की और इस नुकसान को एक बड़ी त्रासदी बताया। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर उनकी इस दुर्दशा को उजागर करने का संकल्प लिया।

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने पुंछ शहर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों से एक घंटे से अधिक समय तक बातचीत की, जिसमें वह परिवार भी शामिल थे, जिन्होंने 7 मई से 10 मई के बीच गोलाबारी में अपने सदस्यों को खो दिया। राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा कि यह एक बड़ी त्रासदी है। कई लोगों की जान चली गई। पाकिस्तानी सेना ने सीधे नागरिक ठिकानों पर हमला किया है। मैंने लोगों से बात की और उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश की। उन्होंने मुझसे उनके मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के लिए कहा है, जो मैं करूंगा।

बाद में एक्स पर की गई एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि आज मैं पुंछ में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई गोलाबारी में जान गंवाने वालों के परिवारों से मिला। क्षतिग्रस्त घर, बिखरा सामान, नम आंखें और प्रियजनों को खोने की दर्द बयां किया। ये देशभक्त परिवार हर बार साहस और सम्मान के साथ युद्ध का सबसे बड़ा बोझ उठाते हैं। उनके साहस को सलाम। राहुल गांधी ने कहा कि मैं पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा हूं और मैं निश्चित रूप से राष्ट्रीय स्तर पर उनकी मांगों और मुद्दों को उठाऊंगा। उनके साथ कांग्रेस जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा और एआईसीसी महासचिव जीए मीर भी थे।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से यह केंद्र शासित प्रदेश का गांधी का दूसरा दौरा था। इस हमले मेंं 26 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे। गांधी ने आतंकी हमले में घायल लोगों से मिलने के लिए 25 अप्रैल को श्रीनगर का दौरा किया था।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, न
लोकसभा में विपक्ष के नेता ने पुंछ शहर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों से एक घंटे से अधिक समय तक बातचीत की, जिसमें वह परिवार भी शामिल थे, जिन्होंन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News