Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

राहुल गांधी ने देररात अमृतसर में दरबार साहिब में माथा टेका

राहुल गांधी रांची से अमृतसर देररात पहुंचे। सांसद गुरजीत सिंह औजला, पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी समेत कई नेताओं ने उनका स्वागत किया।

19 Nov 2024

राहुल गांधी ने देररात अमृतसर में दरबार साहिब में माथा टेका

चंडीगढ़। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार देररात अमृतसर में दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे। वह सुबह सूरज निकलने से पहले अमृतसर से वापस लौट गए। पंजाब के चार विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। इससे पहले राहुल गांधी का दौरा कांग्रेसियों के लिए अहम माना जा रहा था, लेकिन वह यहां किसी से नहीं मिले।

राहुल गांधी रांची से अमृतसर देररात पहुंचे। सांसद गुरजीत सिंह औजला, पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी समेत कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद इन नेताओं के साथ वह दरबार साहिब पहुंचे। यहां माथा टेकने के बाद राहुल ने पानी पिलाने और बर्तन साफ करने की सेवा की। कुछ देर के लिए वह जोड़ा घर भी गए। जोड़ा घर में उन्होंने श्रद्धालुओं के जूते संभाले। इसके बाद राहुल गांधी एक अन्य कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

दरबार साहिब में उनके वीआईपी दर्शन कराए जाने को लेकर एक महिला ने हंगामा भी किया। महिला ने आरोप लगाया कि लाइन में लगे लोगों को एक तरफ करके राहुल को आगे ले जाकर दर्शन कराए गए। गोल्डन टेंपल में इस तरह दर्शन की परंपरा नहीं है। इससे पहले राहुल गांधी पिछले साल 2 अक्टूबर को गोल्डन टेंपल आए थे। वह तीन दिन रुके थे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राहुल गांधी ने देररात अमृतसर में दरबार साहिब में माथा टेका
राहुल गांधी रांची से अमृतसर देररात पहुंचे। सांसद गुरजीत सिंह औजला, पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी समेत कई नेताओं ने उनका स्वागत किया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News