Please wait
राष्ट्रमंडल खेल 2026: अजय बाबू ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक Sudhir wins historic लोक परीक्षाओं में नकल पर शिकंजा और कसेगा, संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश Sudhir wins historic ऑपरेशन 'नवजीवन-II' में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण Sudhir wins historic प्रधानमंत्री से मिले असम के सांसद, बाढ़ की स्थिति से कराया अवगत Sudhir wins historic पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic

राहुल गांधी ने उठाए ईसीएचएस और विकलांगता पेंशन पर सवाल

उन्होंने कहा कि इन कमियों कि वजह से 72 लाख से ज्यादा पूर्व सैनिक और उनके परिवार प्रभावित हो रहे हैं। योजना में प्रतिपूर्ति में देरी, दवाइयों की कमी, अस्पतालों द्वारा इलाज से इनकार और बकाया राशि का भुगतान न होने जैसी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं।

02 Apr 2026

राहुल गांधी ने उठाए ईसीएचएस और विकलांगता पेंशन पर सवाल

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) में गंभीर कमियां होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इन कमियों कि वजह से 72 लाख से ज्यादा पूर्व सैनिक और उनके परिवार प्रभावित हो रहे हैं। योजना में प्रतिपूर्ति में देरी, दवाइयों की कमी, अस्पतालों द्वारा इलाज से इनकार और बकाया राशि का भुगतान न होने जैसी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं।

राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि हाल ही में घायल पूर्व सैनिकों से मुलाकात के दौरान उन्हें इन समस्याओं के बारे में बताया गया। जब उन्होंने यह मुद्दा संसद में उठाया तो सरकार ने उनके सवालों को टालने की कोशिश की। सरकार के पास न बकाया रकम के बारे में कोई जानकारी है और न ही उसने देरी के कारणों पर कोई स्पष्ट जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि कैग ने भी हाल में रिपोर्ट दी है कि योजना को पर्याप्त धनराशि नहीं मिल रही है, लेकिन सरकार ने यह बताने से इनकार कर दिया कि पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जरूरी बजट क्यों नहीं दिया जा रहा।

राहुल गांधी ने कहा कि विकलांग पूर्व सैनिकों की टैक्स छूट से जुड़े उनके सवाल को भी सरकार ने नजरअंदाज कर दिया। वित्त विधेयक में प्रस्तावित प्रावधान के तहत यदि कोई सैनिक सेवा में बना रहता है, तो उसकी विकलांगता पेंशन पर टैक्स लगाया जाएगा। यह इसे उन सैनिकों को सजा देने जैसा है जो देश की सेवा करते हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राहुल गांधी ने उठाए ईसीएचएस और विकलांगता पेंशन पर सवाल
उन्होंने कहा कि इन कमियों कि वजह से 72 लाख से ज्यादा पूर्व सैनिक और उनके परिवार प्रभावित हो रहे हैं। योजना में प्रतिपूर्ति में देरी, दवाइयों की कमी, अस्पतालों





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News