Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

राहुल गांधी के विवादित बाेल, भाजपा ने पुलिस से की शिकायत, एफआईआर दर्ज न हाेने पर आंदाेलन की चेतावनी

दरअसल राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री पर कथित रूप से विवादित टिप्पणी की है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर आक्रोश है। इस बयान काे लेकर भारतीय जनतपा पार्टी (भाजपा) ने बयान की निंदा करते हुए पुलिस से भी शिकायत की गई है।

20 May 2026

राहुल गांधी के विवादित बाेल, भाजपा ने पुलिस से की शिकायत, एफआईआर दर्ज न हाेने पर आंदाेलन की चेतावनी

रायबरेली। लाेकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उप्र के अपने दौरे के दूसरे दिन बुधवार काे प्रधानमंत्री माेदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्प्णी करने से भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त नाराजगी है। राहुल गांधी के बयान काे लेकर भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य ने पुलिस काे शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने अभी रिपाेर्ट दर्ज नही की है।

दरअसल राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री पर कथित रूप से विवादित टिप्पणी की है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर आक्रोश है। इस बयान काे लेकर भारतीय जनतपा पार्टी (भाजपा) ने बयान की निंदा करते हुए पुलिस से भी शिकायत की गई है। भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य सुशील शुक्ला ने पुलिस को वीडियो व राहुल के बयान की कॉपी देते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, लेकिन अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उधर, भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य सुशील शुक्ला ने कहा कि उन्हाेंने पुलिस से शिकायत कर एफआईआर दर्ज करने की मांग है। वे पुलिस की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं, यदि 24 घंटे के अंदर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल ने राहुल गांधी के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि यह बयान अशोभनीय ही नहीं बल्कि करोड़ों लोगों को ठेस पहुंचाने वाला है। राहुल गांधी को अविलम्ब माफ़ी मांगनी चाहिए। कौशल ने पुलिस अधीक्षक से एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राहुल गांधी के विवादित बाेल, भाजपा ने पुलिस से की शिकायत, एफ
दरअसल राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री पर कथित रूप से विवादित टिप्पणी की है। इसस





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News