Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

भ्रष्टाचार और हिंसा पर राहुल सिन्हा का आरोप, कहा : भाजपा शांति और लोकतंत्र में विश्वास करती है

अपने वक्तव्य के अंत में राहुल सिन्हा ने कहा कि भाजपा “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत पर विश्वास करती है

12 May 2026

भ्रष्टाचार और हिंसा पर राहुल सिन्हा का आरोप, कहा : भाजपा शांति और लोकतंत्र में विश्वास करती है

कोलकाता। भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में पश्चिम बंगाल की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, भ्रष्टाचार, वोट के बाद हुई हिंसा और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की। वोट के बाद हुई हिंसा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा शांति और लोकतंत्र में विश्वास करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले हुए, घरों में तोड़फोड़ की गई और कई लोगों को इलाके से बाहर जाने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी हर घटना की कानूनी लड़ाई लड़ेगी।
उन्होंने कहा कि हाल के चुनाव परिणामों से यह साफ हो गया है कि अगर पश्चिम बंगाल का सनातनी समाज एकजुट हो जाए तो राज्य में बड़ा राजनीतिक परिवर्तन संभव है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से यह धारणा बनाई जा रही थी कि मुस्लिम वोट के बिना बंगाल में बदलाव संभव नहीं है, लेकिन राज्य की जनता ने इस धारणा को गलत साबित कर दिया है।
तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राहुल सिन्हा ने आरोप लगाया कि राज्य में भर्ती घोटाले से लेकर आम लोगों के धन की लूट तक भ्रष्टाचार हर स्तर पर फैल चुका है। उन्होंने कहा कि इस भ्रष्टाचार की जड़ें कालीघाट तक फैली हुई हैं और केंद्रीय जांच एजेंसियां जल्द ही असली दोषियों को सामने लाएंगी।
उन्होंने राज्य में अवैध घुसपैठ और जनसंख्या संतुलन बदलने की कोशिश का भी आरोप लगाया। बंगाल को योजनाबद्ध तरीके से “पश्चिम बांग्लादेश” बनाने की कोशिश हो रही है और भाजपा इसके खिलाफ आंदोलन जारी रखेगी।
इसके अलावा उन्होंने राज्य में वसूली और कटमनी की संस्कृति की भी आलोचना की। उनका कहना था कि ऑटो स्टैंड से लेकर टोटो स्टैंड तक हर जगह भ्रष्टाचार का जाल फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा की सरकार बनती है तो इस पूरे नेटवर्क को खत्म किया जाएगा और किसी भी प्रभावशाली नेता को छूट नहीं दी जाएगी।
पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि लंबे समय से पुलिस का इस्तेमाल राजनीतिक हितों के लिए किया गया है, जिसके कारण कई अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। हालांकि उन्होंने मौजूदा हालात में पुलिस से निष्पक्ष तरीके से काम करने की अपील भी की।
अपने वक्तव्य के अंत में राहुल सिन्हा ने कहा कि भाजपा “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत पर विश्वास करती है। जो लोग भारत माता को अपनी माता मानते हैं, भाजपा उन सभी की पार्टी है। उन्होंने बंगाल की खोई हुई प्रतिष्ठा वापस लाने और तेज विकास के लिए राज्य में डबल इंजन सरकार की आवश्यकता पर जोर दिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भ्रष्टाचार और हिंसा पर राहुल सिन्हा का आरोप
अपने वक्तव्य के अंत में राहुल सिन्हा ने कहा कि भाजपा “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत पर विश्वास करती है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News