Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic

रेल मंत्री बुधवार को करेंगे आईआरईई 2025 का उद्घाटन, चीन-रूस सहित 15 से अधिक देश लेंगे हिस्सा

सीआईआई व्यापार मेला परिषद के अध्यक्ष बी त्यागराजन ने सोमवार को यहां पत्रकारों को बताया कि भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा रेल मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस प्रदर्शनी में चीन और रूस सहित 15 से अधिक देशों के 400 से अधिक प्रदर्शक भाग लेंगे।

13 Oct 2025

रेल मंत्री बुधवार को करेंगे आईआरईई 2025 का उद्घाटन, चीन-रूस सहित 15 से अधिक देश लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 15 से 17 अक्टूबर तक यहां भारत मंडपम में आयोजित होने वाली 16वीं अंतरराष्ट्रीय रेलवे उपकरण प्रदर्शनी (आईआरईई 2025) का उद्घाटन करेंगे।

सीआईआई व्यापार मेला परिषद के अध्यक्ष बी त्यागराजन ने सोमवार को यहां पत्रकारों को बताया कि भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा रेल मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस प्रदर्शनी में चीन और रूस सहित 15 से अधिक देशों के 400 से अधिक प्रदर्शक भाग लेंगे। जो 30 हजार से ज्यादा अत्याधुनिक रेलवे और मेट्रो उत्पादों, नवाचारों और टिकाऊ समाधानों का प्रदर्शन करेंगे। आईआरईई 2025 एक महत्वपूर्ण मंच है जो भारतीय रेलवे को वैश्विक प्रौद्योगिकी दिग्गजों से जोड़ता है। यह भारत की इंजीनियरिंग उत्कृष्टता को दर्शाता है और साथ ही टिकाऊ एवं कुशल रेलवे समाधानों पर सहयोग को बढ़ावा देता है।

त्यागराजन ने कहा कि रेल मंत्रालय के सहयोग से, आईआरईई 2025 का उद्देश्य नवाचार को बढ़ावा देना, व्यापार साझेदारी को सुविधाजनक बनाना और रेलवे प्रौद्योगिकी में भारत की बढ़ती क्षमताओं को प्रदर्शित करना है।

रेलवे बोर्ड में कार्यकारी निदेशक (सूचना और प्रचार) दिलीप कुमार ने कहा कि आईआरईई 2025 वैश्विक रेलवे प्रणाली का यह सबसे बड़ा आयोजन है। इसमें 15 से अधिक देशों के निर्माता भाग लेंगे। भारत की बात करें तो भारतीय रेलवे, रेलवे के पीएसयू और जोनल रेलवे की प्रोडक्शन इकाइयां भी इसमें हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में आत्मनिर्भर भारत की महत्ता तो है ही साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘मेड इन भारत’ को बढ़ावा देने में यह आयोजन अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी को मेक इन भारत और आत्मनिर्भर भारत जैसी पहलों के तहत रेल आधुनिकीकरण और विनिर्माण में आत्मनिर्भरता के भारत के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है।

प्रदर्शनी में रोलिंग स्टॉक निर्माण, रेलवे विद्युतीकरण, सिग्नलिंग और दूरसंचार प्रणालियां, स्मार्ट स्टेशन प्रौद्योगिकियां, रेलवे में एआई, स्वचालन, हरित और टिकाऊ परिवहन समाधान को शामिल किया जाएगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रेल मंत्री बुधवार को करेंगे आईआरईई 2025 का उद्घाटन, चीन-रूस
सीआईआई व्यापार मेला परिषद के अध्यक्ष बी त्यागराजन ने सोमवार को यहां पत्रकारों को बताया कि भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा रेल मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News