Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अतिक्रमण हटाने गई रेल पुलिस को करना पड़ा तृणमूल के विरोध का सामना

रेल पुलिस सूत्रों के अनुसार, अतिक्रमणकारियों को हटने के लिए कुछ और समय दिया गया है

06 Jan 2025

अतिक्रमण हटाने गई रेल पुलिस को करना पड़ा तृणमूल के विरोध का सामना

आसनसोल। आसनसोल के बालतोरिया रेलवे के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की जमीन पर से सोमवार अवैध कब्जा हटाने गए रेलवे पुलिस के जवानों को अतिक्रमणकारियों के साथ साथ तृणमूल के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। खबर सुनकर जब भाजपा विधायक मौके पर पहुंचे तो उन्हें देखकर तृणमूल कार्यरताओं ने 'वापस जाओ' के नारे लगाए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को रेल पुलिस बालतोरिया इलाके में अतिक्रमणकारियों को हटाने गयी थी। खबर पाकर कुल्टी ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व, कार्यकर्ता एवं समर्थक भी घटनास्थल पर पहुंच गये। आसनसोल नगर निगम के मेयर परिषद की सदस्य व तृणमूल नेता इंद्राणी मिश्रा ने कहा कि वहां करीब दो हजार निवासी हैं। वे 50 वर्षों से अधिक समय से रेलवे की भूमि पर हैं। उन्हें बिना नोटिस दिए बेदखल किया जा रहा है। तृणमूल नेतृत्व ने मांग की कि रेलवे इन निवासियों को तब तक नहीं हटा सकता जब तक उनका पुनर्वास नहीं किया जाता।
उधर, खबर पाकर कुल्टी के भाजपा विधायक अजय पोद्दार मौके पर पहुंचे। आरोप है कि भाजपा विधायक को देखते ही तृणमूल कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने 'वापस जाओ' के नारे लगाए। इसके बाद वहां मौजूद तृणमूल-भाजपा कार्यकर्ताओं-समर्थकों के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों ओर से खूब नारेबाजी हुई। खबर सुनकर बड़ी संख्या में आरपीएफ मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया। दोनों पक्षों को मौके से हटा दिया गया।
भाजपा विधायक अजय पोद्दार ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में नौ स्थानों पर विभिन्न रेलवे परियोजनाएं भूमि संबंधी मुद्दों के कारण अटकी हुई हैं। तृणमूल बाधा डाल रही है, यहां भी वैसा ही है। उन्होंने आगे कहा कि रेलवे जो कर रहा है, वह नियमों का पालन कर रहा है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर होंगे पुनर्वास का भुगतान राज्य सरकार को करना चाहिए। मैं पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री को लिखूंगा। भाजपा विधायक का दावा है कि गो बैक नारा लगाना तृणमूल की संस्कृति है। तृणमूल और भाजपा नेतृत्व ने सोमवार को आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम से फोन पर बात की।
रेल पुलिस सूत्रों के अनुसार, अतिक्रमणकारियों को हटने के लिए कुछ और समय दिया गया है। फिलहाल अतिक्रमण हटाओ अभियान रोक दिया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अतिक्रमण हटाने गई पुलिस को करना पड़ा tmc के विरोध का सामना
रेल पुलिस सूत्रों के अनुसार, अतिक्रमणकारियों को हटने के लिए कुछ और समय दिया गया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News