Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रेलवे द्वारा ट्रेन दुर्घटना की आंतरिक जांच का आदेश

रेलवे ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की

09 Nov 2024

रेलवे द्वारा ट्रेन दुर्घटना की आंतरिक जांच का आदेश

कोलकाता। कोलकाता के नालपुर में सिकंदराबाद-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22850) के तीन कोच –एक पार्सल और दो यात्री –पटरी से उतर गए। शनिवार सुबह हुई इस घटना के बाद रेलवे ने आंतरिक जांच का आदेश दिया है।
दक्षिण-पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि इस मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति बनाई जाएगी। अगर किसी की गलती पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारी ने कहा कि समिति दस दिनों में अपनी रिपोर्ट देगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने की कोशिश की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, ट्रेन के इंजन की लाइन में बार-बार बदलाव होने से झटका लगा, जिससे यह दुर्घटना हुई। घटना के समय ट्रेन धीमी गति में थी, इसलिए किसी यात्री को नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, डाउन लाइन बाधित हो गई।
इस दुर्घटना में पटरी के जोड़ टूट गए और कई कंक्रीट स्लीपरों में दरारें आ गईं। रेलवे ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की। सहायता के लिए संतरागाछी से दुर्घटना राहत ट्रेन और खड़गपुर से मेडिकल राहत ट्रेन भेजी गई। जांच जारी है।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस के मालगाड़ी से टकराने से 296 लोगों की मौत हुई थी। इस साल जून में भी दार्जिलिंग में सियालदह-अगरतला एक्सप्रेस एक मालगाड़ी से टकराई थी, जिसमें 11 लोग मारे गए थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रेलवे द्वारा ट्रेन दुर्घटना की आंतरिक जांच का आदेश
रेलवे ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News