Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता में दुर्गा पूजा पर बारिश का साया, शनिवार से मौसम बिगड़ने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार से रविवार तक दक्षिण बंगाल में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी जारी रहेगी। हालांकि शनिवार तक भारी वर्षा की आशंका नहीं जताई गई है।

25 Sep 2025

कोलकाता में दुर्गा पूजा पर बारिश का साया, शनिवार से मौसम बिगड़ने की संभावना

कोलकाता। दुर्गा पूजा की शुरुआत से ठीक पहले कोलकाता और दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को जानकारी दी कि बंगाल की खाड़ी में नया कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिस कारण शनिवार से कोलकाता सहित आसपास के जिलों में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार से रविवार तक दक्षिण बंगाल में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी जारी रहेगी। हालांकि शनिवार तक भारी वर्षा की आशंका नहीं जताई गई है।

अधिकारियों ने बताया कि म्यांमार तट के पास बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से उत्तर बंगाल की खाड़ी में नया कम दबाव क्षेत्र बनेगा, जो शुक्रवार तक डिप्रेशन का रूप ले सकता है। वहीं 30 सितम्बर (अष्टमी) के आसपास खाड़ी में एक और चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना जताई गई है।

शुक्रवार से कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्व मिदनापुर, पश्चिम मिदनापुर, झाड़ग्राम और बांकुड़ा जिलों में बारिश होने के आसार हैं। दक्षिण 24 परगना, पूर्व मिदनापुर, पश्चिम मिदनापुर और झाड़ग्राम में शनिवार को भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

उत्तर बंगाल में अभी भारी बारिश की संभावना नहीं है। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और उत्तर दिनाजपुर में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है। शुक्रवार को कूचबिहार में वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि शनिवार को उत्तर बंगाल के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। कोलकाता में गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में दुर्गा पूजा पर बारिश का साया, शनिवार से मौसम बिग
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार से रविवार तक दक्षिण बंगाल में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी जारी रहेगी। हालांकि शनिवार तक भारी वर्षा की आशंका नहीं जताई गई है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News