Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

दक्षिण बंगाल में थमी बारिश, अब बढ़ेगी तपिश

श्चिमी इलाकों के कुछ जिलों में हल्की आंधी-बारिश की संभावना जरूर है, लेकिन कुल मिलाकर गर्मी और असहज मौसम का प्रभाव बढ़ेगा

11 Apr 2026

दक्षिण बंगाल में थमी बारिश, अब बढ़ेगी तपिश

कोलकाता। दक्षिण बंगाल से फिलहाल आंधी और बारिश का दौर थम गया है। इसके साथ ही राज्य में तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। सुबह से ही उमस भरी गर्मी ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले सात दिन तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
खासतौर पर 13 से 16 अप्रैल के बीच दक्षिण बंगाल के कई जिलों में लू चलने की आशंका जताई गई है। ऐसे में साफ है कि नववर्ष की शुरुआत तेज धूप और झुलसा देने वाली गर्मी के साथ होने जा रही है।
शनिवार सुबह से ही कोलकाता में तेज धूप खिली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिन तक शहर में बारिश की कोई संभावना नहीं है। रविवार तक तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री सेल्सियस अधिक हो सकता है।
शनिवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.9 डिग्री कम है।
दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। बांका, पुरुलिया, पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बर्धमान और झाड़ग्राम जिलों के लिए उमस भरी गर्मी को लेकर विशेष सतर्कता जारी की गई है। पश्चिमी इलाकों के कुछ जिलों में हल्की आंधी-बारिश की संभावना जरूर है, लेकिन कुल मिलाकर गर्मी और असहज मौसम का प्रभाव बढ़ेगा।
उत्तर बंगाल में भी तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। हालांकि, पर्वतीय इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और जलपाईगुड़ी के पहाड़ी क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दक्षिण बंगाल में थमी बारिश, अब बढ़ेगी तपिश
श्चिमी इलाकों के कुछ जिलों में हल्की आंधी-बारिश की संभावना जरूर है, लेकिन कुल मिलाकर गर्मी और असहज मौसम का प्रभाव बढ़ेगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News