Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में बारिश, तापमान में गिरावट

पूर्वानुमान के अनुसार कोलकाता सहित कई जिलों में छिटपुट बारिश हुई है। बुधवार रात दक्षिण 24 परगना जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई।

30 Apr 2026

कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में बारिश, तापमान में गिरावट

कोलकाता। बुधवार के बाद गुरुवार को भी बंगाल में बादल छाए रहे। कोलकाता सहित आसपास के जिलों में बीच-बीच में धूप निकलने के बावजूद गर्मी और उमस से लोगों को कुछ राहत मिली है। पूर्वानुमान के अनुसार कोलकाता सहित कई जिलों में छिटपुट बारिश हुई है। बुधवार रात दक्षिण 24 परगना जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई।

बारिश की वजह से तापमान में अचानक गिरावट आई है और मौसम सुहावना हो गया है। गुरुवार सुबह कोलकाता का न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.8 डिग्री कम है। वैशाख माह में कोलकाता में रिकॉर्ड बारिश भी दर्ज की गई है। बुधवार शाम से मध्यरात्रि तक शहर में 54 मिलीमीटर बारिश हुई।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अलीपुर मौसम कार्यालय ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में बारिश जारी रह सकती है, हालांकि सभी जिलों में समान रूप से वर्षा नहीं होगी। दक्षिण 24 परगना और पश्चिम मेदिनीपुर में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर 24 परगना, पूर्व और पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नदिया जिलों में भी आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। अगले मंगलवार तक दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में कालबैशाखी तूफान को लेकर सतर्कता जारी की गई है।

वहीं उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग और अलीपुरद्वार सहित आठ जिलों में भी मंगलवार तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में बारिश, तापमान में गिरावट
पूर्वानुमान के अनुसार कोलकाता सहित कई जिलों में छिटपुट बारिश हुई है। बुधवार रात दक्षिण 24 परगना जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News