Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कलिम्पोंग जिलों में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है, जो शुक्रवार तक जारी रहेगी।

25 Sep 2024

पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण पश्चिम बंगाल के कई जिलों में अगले सात दिनों तक भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। मौसम विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार तक उत्तर और दक्षिण 24 परगना तथा पूर्व मेदिनीपुर के तटीय जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना है।

इसके अलावा, दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में भी, जिसमें कोलकाता भी शामिल है, भारी बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कलिम्पोंग जिलों में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है, जो शुक्रवार तक जारी रहेगी।

उत्तर बंगाल के बागडोगरा में पिछले 24 घंटों में 99.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक है। वहीं, तटीय शहर दीघा में 97.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। अन्य स्थानों में कांथी (67 मिमी), सागर (60 मिमी), मेदिनीपुर (37 मिमी), कलाईकुंडा (35 मिमी), कालिम्पोंग (54 मिमी), रायगंज (39 मिमी) और जलपाईगुड़ी (38 मिमी) में भी महत्वपूर्ण बारिश दर्ज की गई है।

कोलकाता में बुधवार सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है और नौ मिमी बारिश दर्ज की गई है। अगले कुछ दिनों तक पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई जा रही है।

 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
West Bengal, Weather Update, Rain





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News