Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी

श्चिम बंगाल में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और उत्तर से दक्षिण बंगाल तक लगातार बारिश का दौर जारी है। अलीपुर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सप्ताहांत में बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है। शुक्रवार के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसके प्रभाव से कई जिलों में 7 से 11 सेंटीमीटर तक वर्षा हो सकती है।

01 Jul 2026

बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और उत्तर से दक्षिण बंगाल तक लगातार बारिश का दौर जारी है। अलीपुर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सप्ताहांत में बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है। शुक्रवार के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसके प्रभाव से कई जिलों में 7 से 11 सेंटीमीटर तक वर्षा हो सकती है। कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बुधवार को जारी मौसम विभाग के बयान के अनुसार, मानसूनी अक्षरेखा पंजाब से उत्तर बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है और समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक एक अन्य अक्षरेखा सक्रिय है। पूर्वी बिहार और बांग्लादेश से सटे बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से शुक्रवार तक निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे सप्ताहांत में व्यापक और तेज बारिश होने के आसार हैं।

बुधवार को पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, नदिया और हुगली जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए पीला अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बांकुड़ा, पुरुलिया, पूर्व बर्धमान, झाड़ग्राम, हुगली और नदिया में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

गुरुवार और शुक्रवार को दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

शनिवार से दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में बारिश का दौर और तेज होने का अनुमान है। उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर तथा झाड़ग्राम में भारी वर्षा हो सकती है। रविवार को दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर में अति भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा उत्तर 24 परगना, कोलकाता, हावड़ा, झाड़ग्राम, पुरुलिया और बांकुड़ा में भी भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। पूरे क्षेत्र में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

सोमवार को पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया और बांकुड़ा में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली और पश्चिम बर्धमान में भी भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।

उत्तर बंगाल में बुधवार को दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। गुरुवार से वहां वर्षा की तीव्रता कुछ कम हो सकती है, हालांकि सोमवार तक सभी जिलों में रुक रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना है। तेज हवाओं को लेकर पीला अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि जुलाई के पहले सप्ताह में भी दक्षिण बंगाल में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 29 जून से 5 जुलाई के बीच कई स्थानों पर मध्यम से भारी तथा कुछ इलाकों में अति भारी वर्षा हो सकती है। 1 जुलाई और 4 जुलाई को सबसे अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है। 29 जून से 3 जुलाई तक गरज चमक और तेज हवाओं की भी आशंका बनी रहेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अत
श्चिम बंगाल में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और उत्तर से दक्षिण बंगाल तक लगातार बारिश का दौर जारी है। अलीपुर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सप्ताहांत में बारिश की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News