Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

उत्तर और दक्षिण बंगाल में सप्ताहांत में फिर होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से पूरे राज्य में वर्षा की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। शुक्रवार और शनिवार को आंधी-तूफान की भी संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। हालांकि रविवार से मौसम में बदलाव आने और वर्षा कम होने की संभावना जताई गई है।

19 Mar 2026

उत्तर और दक्षिण बंगाल में सप्ताहांत में फिर होगी बारिश

कोलकाता। हिंदू नव वर्ष की शुरुआत के साथ ही पूरे देश के साथ पश्चिम बंगाल में भी मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि राज्य में बारिश की संभावना एक बार फिर बनी हुई है। सप्ताह के अंत में शुक्रवार और शनिवार को दक्षिण बंगाल में बारिश की मात्रा बढ़ने की संभावना है। अलीपुर मौसम विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। हालांकि अगले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से पूरे राज्य में वर्षा की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। शुक्रवार और शनिवार को आंधी-तूफान की भी संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। हालांकि रविवार से मौसम में बदलाव आने और वर्षा कम होने की संभावना जताई गई है।

अगले 24 घंटों में दक्षिण बंगाल के मौसम में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। तापमान में भी अधिक उतार-चढ़ाव नहीं होगा। दक्षिण बंगाल के हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, झाड़ग्राम, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया और नदिया जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान है। कोलकाता सहित अन्य जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है। आसमान मुख्य रूप से बादलों से ढका रहेगा।

शुक्रवार और शनिवार को दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में वर्षा की मात्रा बढ़ने की संभावना है।

वहीं उत्तर बंगाल के सभी जिलों में भी वर्षा के आसार हैं। दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर और मालदा जिलों में शनिवार तक आंधी और वर्षा जारी रह सकती है। शुक्रवार से उत्तर बंगाल में भी खराब मौसम की तीव्रता बढ़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उत्तर और दक्षिण बंगाल में सप्ताहांत में फिर होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से पूरे राज्य में वर्षा की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। शुक्रवार और शनिवार को आंधी-तूफान की भी संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्ट





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News