Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

कर्नाटक में बारिश का कहर, छह लोगों की मौत

विजयपुर और दावणगेरे समेत कई जिलों में भारी नुकसान हुआ है। मकान ढह गए। पेड़ और बिजली के खंभे उखड़कर गिर पड़े। बारिश से जुड़े हादसों में राज्यभर में कुल छह लोगों की मौत हो गई।

15 May 2026

कर्नाटक में बारिश का कहर, छह लोगों की मौत

बेंगलुरु। कर्नाटक के विभिन्न जिलों में गुरुवार देर रात हुई भारी बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की घटनाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। विजयपुर और दावणगेरे समेत कई जिलों में भारी नुकसान हुआ है। मकान ढह गए। पेड़ और बिजली के खंभे उखड़कर गिर पड़े। बारिश से जुड़े हादसों में राज्यभर में कुल छह लोगों की मौत हो गई।

विजयपुर जिले के आलमेल तालुक के मोरगटी गांव में तेज बारिश और आंधी के कारण एक मकान की छत और दीवार ढह गई, जिससे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गुरुनाथ बडिगेर (35), उनकी पत्नी ज्योति बडिगेर (28), बेटी कालम्मा (13) और दूसरी बेटी कीर्ति (9) के रूप में हुई है। विजयपुर जिले के मुद्देबिहाल तालुक के बिदरकुंदी गांव में तेज आंधी के दौरान एक विशाल पेड़ गिरने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। दावणगेरे जिले के जरेकट्टे गांव में खेत में भेड़ चरा रहे युवक अजीत (19) की बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।

रातभर हुई बारिश से राज्य के कई हिस्सों में भारी नुकसान हुआ है। बेलगावी जिले के खानापुर तालुक के भूरणकी गांव में एक स्कूल की छत उड़ गई। अथणी तालुक के संबरगी गांव में पांच मकानों की छतें गिरने से अनाज और घरेलू सामान नष्ट हो गया। हावेरी जिले के इजारिलकमापुर में घुमंतू समुदाय की झोपड़ियां तेज हवा में उड़ गईं। चिक्कमगलूर-श्रृंगेरी राज्य राजमार्ग पर विशाल पेड़ गिरने से कुछ समय तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। उत्तर कन्नड़ जिले के भटकल और होन्नावर क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ भारी बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। बेंगलुरु शहरी और ग्रामीण, चित्रदुर्ग, कोलार और चिक्कबल्लापुर समेत दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अनुमान है। तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में भी बारिश जारी रहने की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कर्नाटक में बारिश का कहर, छह लोगों की मौत
विजयपुर और दावणगेरे समेत कई जिलों में भारी नुकसान हुआ है। मकान ढह गए। पेड़ और बिजली के खंभे उखड़कर गिर पड़े। बारिश से जुड़े हादसों में राज्यभर में कुल छह लोगों





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News