Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल में राज भवन का नाम बदलकर ‘लोक भवन’ रखा गया

राज्यपाल कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना में उल्लेख किया गया कि 27 मार्च, 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्यपाल के अनुरोध पर उस समय के राज भवन की प्रतीकात्मक चाबी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सौंपी थी, जिसके साथ जन राज भवन की अवधारणा की शुरुआत मानी गई थी।

29 Nov 2025

पश्चिम बंगाल में राज भवन का नाम बदलकर ‘लोक भवन’ रखा गया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कोलकाता स्थित राज भवन का नाम बदलकर लोक भवन कर दिया है। इस संबंध में शनिवार को जारी अधिसूचना तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है।

राज्यपाल कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना में उल्लेख किया गया कि 27 मार्च, 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्यपाल के अनुरोध पर उस समय के राज भवन की प्रतीकात्मक चाबी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सौंपी थी, जिसके साथ जन राज भवन की अवधारणा की शुरुआत मानी गई थी।

अधिसूचना में कहा गया है कि गृह मंत्रालय द्वारा 25 दिसंबर को जारी किए गए पत्र के अनुसरण में, कोलकाता स्थित राज भवन, फ्लैगस्टाफ हाउस और दार्जिलिंग स्थित राज भवन का नाम अब लोक भवन कर दिया गया है। आदेश के अनुसार, यह परिवर्तन सभी सरकारी प्रयोजनों के लिए मान्य होगा।

राज्यपाल बोस ने कहा कि जन राज भवन की अवधारणा सेवा, पारदर्शिता और लोगों के प्रति उत्तरदायित्व की भावना से प्रेरित थी। पिछले तीन वर्षों में जन राजभवन ने जनता के लिए अनेक रचनात्मक एवं कल्याणकारी कार्यक्रम क्रियान्वित किए हैं। इसका एक आधार लोगों की जरूरतों के समय उनके साथ खड़ा होना था। जब भी राज्य के किसी भी हिस्से में हिंसा, प्राकृतिक आपदा या अत्याचार के आरोप लगे हैं, जन राज भवन लोगों के पास पहुंचा है और मदद का हाथ बढ़ाया है।

राज्यपाल ने कहा कि 25 नवंबर 2025 की गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, देश के सभी राजभवनों और राजनिवासों का नाम बदलकर क्रमशः लोक भवन और लोक निवास करने निर्णय लिया गया है। परिणामस्वरूप पश्चिम बंगाल के समस्त राज भवन परिसरों को अब लोक भवन कहा जाएगा।

राज्यपाल भवन के एक अधिकारी ने बताया कि नए आदेश के बाद सभी सरकारी लेटरहेड, भवन के मुख्य द्वारों के नाम पट्ट और वेबसाइट पर भी लोक भवन नाम ही प्रदर्शित किया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल में राज भवन का नाम बदलकर ‘लोक भवन’ रखा गया
राज्यपाल कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना में उल्लेख किया गया कि 27 मार्च, 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्यपाल के अनुरोध पर उस समय के राज भवन की प्रतीक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News