Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राज्य पुलिस प्रमुख राजीव कुमार को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त सचिव पद से हटाया गया

पश्चिम बंगाल सरकार ने एक अहम प्रशासनिक बदलाव करते हुए आईपीएस अधिकारी और राज्य पुलिस के कार्यवाहक महानिदेशक (डीजी) राजीव कुमार को सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के अतिरिक्त सचिव पद से हटा दिया

04 Jun 2025

राज्य पुलिस प्रमुख राजीव कुमार को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त सचिव पद से हटाया गया

पश्चिम बंगाल सरकार ने एक अहम प्रशासनिक बदलाव करते हुए आईपीएस अधिकारी और राज्य पुलिस के कार्यवाहक महानिदेशक (डीजी) राजीव कुमार को सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के अतिरिक्त सचिव पद से हटा दिया है। अब वह केवल पुलिस विभाग में अपने वर्तमान डीजी के पद पर बने रहेंगे। इस निर्णय को राज्यपाल की अनुमति के बाद अंतिम रूप दिया गया है। मंगलवार रात इससे संबंधित अधिसूचना जारी हुई है।

सरकार ने राजीव कुमार की जगह इस पद की जिम्मेदारी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुप कुमार अग्रवाल को सौंपी है। आईटी विभाग में अतिरिक्त सचिव का यह पद प्रशासनिक दृष्टि से हमेशा से ही आईएएस अधिकारियों के लिए 'कैडर पोस्ट' माना जाता रहा है। ऐसे में इसे वापस आईएएस अफसर के हवाले करना प्रशासनिक संतुलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

राजीव कुमार, 1989 बैच के पश्चिम बंगाल कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें वर्ष 2023 के दिसंबर में राज्य पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि, लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद निर्वाचन आयोग ने उन्हें डीजी पद से हटा दिया था, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही राज्य सरकार ने उन्हें फिर से उसी पद पर बहाल कर दिया था।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में जब वे सीआईडी के एडीजी पद पर कार्यरत थे, उसी समय उन्हें आईटी विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई थी। यह अपवादस्वरूप फैसला था, क्योंकि आईटी विभाग की अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी आमतौर पर प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों को दी जाती है। अब अनुप कुमार अग्रवाल को यह पद दिए जाने से साफ है कि सरकार प्रशासनिक पदों को मूल कैडर के अधिकारियों के अनुसार ही व्यवस्थित करना चाहती है। राजीव कुमार अब केवल राज्य पुलिस के प्रमुख के रूप में अपनी सेवाएं देते रहेंगे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त सचिव पद से हटाया गया
राज्य पुलिस प्रमुख राजीव कुमार को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त सचिव पद से हटाया गया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News