Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

'3 इडियट्स' और 'मुन्ना भाई 3' के सीक्वल को लेकर बोले राजकुमार हिरानी

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि निर्देशक राजकुमार हिरानी इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर चुके हैं, लेकिन कलाकारों की ओर से कोई ठोस बयान सामने न आने के कारण फैंस असमंजस में थे।

11 Feb 2026

'3 इडियट्स' और 'मुन्ना भाई 3' के सीक्वल को लेकर बोले राजकुमार हिरानी

आमिर खान स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' के सीक्वल को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि निर्देशक राजकुमार हिरानी इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर चुके हैं, लेकिन कलाकारों की ओर से कोई ठोस बयान सामने न आने के कारण फैंस असमंजस में थे। अब खुद राजकुमार हिरानी ने इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए साफ किया है कि दोनों ही लोकप्रिय फिल्मों के सीक्वल उनके दिमाग में जरूर हैं, लेकिन अभी शुरुआती चरण में हैं।

एक इंटरव्यू में हिरानी ने बताया कि वह इस समय 'मुन्ना भाई' और '3 इडियट्स' दोनों फ्रेंचाइजी के आइडियाज पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'मुन्ना भाई 3' के लिए उनके पास एक मजबूत विचार है, जिसे बड़े स्तर पर सोचा गया है, लेकिन कहानी का संतोषजनक अंत अभी तय नहीं हो पाया है। इसी वजह से स्क्रिप्ट पर काम जारी है।

'3 इडियट्स' के सीक्वल को लेकर हिरानी ने खुलासा किया कि हाल ही में अचानक उन्हें एक नया विचार आया, जिसके बाद इस पर चर्चा शुरू हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म अभी बनी नहीं है, बल्कि सिर्फ आइडिया स्टेज पर है। उनके पास फिलहाल 3–4 अलग-अलग स्क्रिप्ट्स और कॉन्सेप्ट्स हैं, जिनमें से यह तय किया जाएगा कि अगला प्रोजेक्ट कौन सा होगा।

राजकुमार हिरानी की पिछली फिल्म 'डंकी' (2023) थी, जिसमें शाहरुख खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। अब दर्शकों की नजर इस बात पर टिकी है कि हिरानी आखिर किस फिल्म को पहले लेकर आते हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'3 इडियट्स' और 'मुन्ना भाई 3' के सीक्वल को लेकर बोले राजकुमा
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि निर्देशक राजकुमार हिरानी इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर चुके हैं, लेकिन कलाकारों की ओर से कोई ठोस बयान सामने न आने के कारण फैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News