Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

सौरव गांगुली की बायोपिक में नजर आएंगे राजकुमार राव

रिपोर्ट के मुताबिक सौरव गांगुली की बायोपिक में राजकुमार राव मुख्य भूमिका निभाने जा रहे हैं। फिल्म के निर्माताओं ने राजकुमार से संपर्क किया था और उन्होंने इसके लिए हामी भर दी है। इस बहुप्रतीक्षित बायोपिक का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी करेंगे।

01 Apr 2025

सौरव गांगुली की बायोपिक में नजर आएंगे राजकुमार राव


काफी समय से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक को बड़े पर्दे पर लाने की चर्चा जारी है। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता को लेकर लगातार नई-नई खबरें सामने आती रही हैं। पहले इस भूमिका के लिए आयुष्मान खुराना से संपर्क किया गया था, और चर्चा थी कि उन्होंने फिल्म के लिए हामी भर ली है। अब ताजा अपडेट यह है कि सौरव गांगुली की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाने के लिए राजकुमार राव का नाम तय हो गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक सौरव गांगुली की बायोपिक में राजकुमार राव मुख्य भूमिका निभाने जा रहे हैं। फिल्म के निर्माताओं ने राजकुमार से संपर्क किया था और उन्होंने इसके लिए हामी भर दी है। इस बहुप्रतीक्षित बायोपिक का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म 'ट्रैप्ड' (2016) के बाद राजकुमार राव और मोटवानी का दूसरा सहयोग होगा। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। इस बायोपिक को लव रंजन और अंकुर गर्ग प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिससे फैंस की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

आने वाले समय में राजकुमार राव कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इनमें से एक है 'भूल चुक माफ', जिसमें उनकी जोड़ी पहली बार वामिका गब्बी के साथ बनी है। यह फिल्म 9 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा, राजकुमार 'टोस्टर' फिल्म में भी दिखाई देंगे, जिसका निर्देशन विवेक दास चौधरी ने किया है। यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सौरव गांगुली की बायोपिक में नजर आएंगे राजकुमार राव
रिपोर्ट के मुताबिक सौरव गांगुली की बायोपिक में राजकुमार राव मुख्य भूमिका निभाने जा रहे हैं। फिल्म के निर्माताओं ने राजकुमार से संपर्क किया था और उन्होंने इसके ल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News